Get App

Federal Reserve Meeting: फेड पर लगीं दुनियाभर की नजरें, क्या फेड की पॉलिसी का असर आरबीआई पर भी पड़ेगा?

Federal Reserve Meeting: बीते साढ़े तीन महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल गई है। इस साल की शुरुआत में इंटरेस्ट रेट में कमी का अनुमान जताया जा रहा था। भारत में भी माना जा रहा था कि ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है। लेकिन, अब इनफ्लेशन बड़ा खतरा दिख रहा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 3:56 PM
Federal Reserve Meeting: फेड पर लगीं दुनियाभर की नजरें, क्या फेड की पॉलिसी का असर आरबीआई पर भी पड़ेगा?
भारतीय समय के मुताबिक आज रात 11:30 फेड अपनी पॉलिसी पेश करेगा।

Federal Reserve Meeting: आज देर रात (भारत में) अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा। यह फेड के नए चेयरमैन केविन वॉर्श की पहली पॉलिसी होगी। यह पॉलिसी ऐसे वक्त आ रही है, जब अमेरिका सहित दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा है। इसका असर केंद्रीय बैंकों पर पड़ा है। केंद्रीय बैंक की प्राथमिकता महंगाई को बढ़ने से रोकने पर होगी। भारतीय समय के मुताबिक आज रात 11:30 फेड अपनी पॉलिसी पेश करेगा।

इंटरेस्ट रेट अपरिवर्तित रख सकता है फेड

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केविन वॉर्श के आज की बैठक में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, इकोनॉमी के बारे में उनकी कमेंट्री पर नजरें लगी हैं। वह महंगाई के खतरे को किस तरह से देखते हैं, यह दुनिया जानना चाहेगी। इस महीने की शुरुआत में भारत में आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी आई थी। केंद्रीय बैंक ने इसमें महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया था।

साढ़े तीन महीनों में बदली दुनिया की आर्थिक तस्वीर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें