Get App

GDP Growth: भारत की जीडीपी ग्रोथ FY26 में 7.7%, चौथी तिमाही में 7.8 फीसदी रही

वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी रही। यह अनुमान से ज्यादा है। दूसरे एडवान्स एस्टिमेट में ग्रोथ 7.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री ने 5 जून की शाम जीडीपी ग्रोथ के डेटा जारी किए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:27 PM
GDP Growth: भारत की जीडीपी ग्रोथ FY26 में 7.7%, चौथी तिमाही में 7.8 फीसदी रही
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही। तीसरी तिमाही में यह 8 फीसदी थी।

भारत की जीडीपी ग्रोथ के डेटा आ गए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी रही। यह अनुमान से ज्यादा है। दूसरे एडवान्स एस्टिमेट में ग्रोथ 7.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री ने 5 जून की शाम जीडीपी ग्रोथ के डेटा जारी किए। वित्त वर्ष 2024-25 में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी था।

तीसरी तिमाही से कम रही चौथी तिमाही में ग्रोथ

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही। तीसरी तिमाही में यह 8 फीसदी थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जीडीपी ग्रोथ में कमी की वजह मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में गिरावट है। यह तीसरी तिमाही में 12.8 फीसदी थी, जबकि चौथी तिमाही में घटकर 7.3 फीसदी रह गई।

इस वित्त वर्ष में 1.1 फीसदी कम रह सकती है जीडीपी ग्रोथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें