Get App

Home loan Interest rate: होम लोन ग्राहकों को अगले महीने की शुरुआत में मिलेगी खुशखबरी, EMI और घट जाएगी

Home loan: RBI ने कई सालों के बाद इस साल फरवरी में इंटरेस्ट रेट पहली बार घटाया था। फिर उसने अप्रैल में रेपो रेट में 25 फीसदी की कमी की। इकोनॉमिस्ट्स का कहना है कि जून में केंद्रीय बैंक तीसरी बार रेपो रेट में कमी कर सकता है। इससे होम और दूसरे लोन की EMI में कमी आएगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 26, 2025 पर 11:34 AM
Home loan Interest rate: होम लोन ग्राहकों को अगले महीने की शुरुआत में मिलेगी खुशखबरी, EMI और घट जाएगी
अगर जून में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट फिर से 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाया तो यह 5.75 फीसदी पर आ जाएगा।

होम लोन के ग्राहकों के लिए अगले महीने की शुरुआत में अच्छी खबर आने वाली है। आरबीआई इंटरेस्ट रेट में एक बार फिर कमी करने जा रहा है। इस साल आरबीआई रेपो रेट में दो बार कमी कर चुका है। पहली बार उसने फरवरी में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाया था। दूसरी बार उसने अप्रैल में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाया था। इससे रेपो रेट जो इस साल की शुरुआत में 6.5 फीसदी था, घटकर 6 फीसदी पर आ गया है। अगर जून में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट फिर से 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाया तो यह 5.75 फीसदी पर आ जाएगा।

इकोनॉमिस्ट्स को रेपो रेट 0.25% घटने की उम्मीद

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 4 जून को शुरू होने वाली है। 4 और 5 जून को बैठक के बाद केंद्रीय बैंक 6 जून को इसके नतीजों का ऐलान करेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 6 जून को सुबह 10 बजे एमपीसी के फैसलों के बारे में बताएंगे। मनीकंट्रोल ने आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी पर इकोनॉमिस्ट्स और बैंकों के ट्रेजरी हेड्स के बीच एक पोल किया। इस पोल के मुताबिक, आरबीआई 6 जून को रेपो रेट में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का ऐलान कर सकता है।

अब आरबीआई का ग्रोथ पर ज्यादा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें