India GDP: वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारतीय इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया। मार्च तिमाही में भारत की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट्स) ग्रोथ 7.4% रही, जो पिछले चार तिमाहियों में सबसे अधिक है। वहीं पूरे वित्त वर्ष FY25 के दौरान देश की जीडीपी 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी। सरकार ने शुक्रवार 30 मई को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।
