भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) नवंबर में कम होकर 24.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इस दौरान देश का निर्यात 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली। अक्टूबर महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 41.68 अरब डॉलर रहा था। अक्टूबर में निर्यात 11.8 प्रतिशत घटकर 34.38 अरब डॉलर रहा था। वहीं आयात 16.63 प्रतिशत बढ़कर 76.06 अरब डॉलर हो गया था।
