इस साल मई महीने में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) 28.21 अरब डॉलर रहा। अप्रैल महीने में यह 28.38 अरब डॉलर था। हालांकि मई के दौरान निर्यात (Export) और आयात (Import) में बढ़ोतरी रही। व्यापार घाटा निर्यात और आयात के बीच का अंतर होता है। अगर आयात, निर्यात से ज्यादा होता है तो ट्रेड डेफिसिट की स्थिति बनती है। वहीं निर्यात के आयात से ज्यादा होने पर ट्रेड सरप्लस की स्थिति बनती है।
