Get App

Trade Deficit: फरवरी में 27.1 अरब डॉलर रहा देश का व्यापार घाटा, एक्सपोर्ट 0.81% गिरा

Trade Deficit: व्यापार घाटा, निर्यात और आयात के बीच का अंतर होता है। अगर आयात, निर्यात से ज्यादा होता है तो ट्रेड डेफिसिट की स्थिति बनती है। वहीं निर्यात के आयात से ज्यादा होने पर ट्रेड सरप्लस की स्थिति बनती है। मार्च में निर्यात में गिरावट देखने को मिल सकती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:07 PM
Trade Deficit: फरवरी में 27.1 अरब डॉलर रहा देश का व्यापार घाटा, एक्सपोर्ट 0.81% गिरा
फरवरी में आयात 24.11 प्रतिशत बढ़कर 63.71 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

फरवरी महीने में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) 27.1 अरब डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। भारत का सामानों का निर्यात फरवरी 2026 में 0.81 प्रतिशत घटकर 36.61 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। आयात 24.11 प्रतिशत बढ़कर 63.71 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि फरवरी 2025 में यह 51.33 अरब डॉलर था। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने व्यापार आंकड़ों पर जानकारी देते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

इससे पहले जनवरी महीने में देश का निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर रहा था। आयात 19.2 प्रतिशत बढ़कर 3 महीने के हाई 71.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। व्यापार घाटा भी बढ़कर 3 महीने के हाई 34.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

अप्रैल 2025-फरवरी 2026 में कितना ट्रेड

व्यापार घाटा, निर्यात (Export) और आयात (Import) के बीच का अंतर होता है। अगर आयात, निर्यात से ज्यादा होता है तो ट्रेड डेफिसिट की स्थिति बनती है। वहीं निर्यात के आयात से ज्यादा होने पर ट्रेड सरप्लस की स्थिति बनती है। अग्रवाल ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-फरवरी अवधि में देश का निर्यात 1.84 प्रतिशत बढ़कर 402.93 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इसी अवधि में आयात भी 8.53 प्रतिशत बढ़कर 713.53 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें