मैक्सिको ने कई प्रोडक्ट्स पर टैरिफ काफी बढ़ा दिया है। इसका इंडिया के एक्सपोर्ट्स पर काफी असर पड़ सकता है। इंडिया पैसेंजर व्हीकल्स सहित कई चीजों का मैक्सिको को एक्सपोर्ट करता है। भारत के लिए मैक्सिको निर्यात का बड़ा डेस्टिनेशन है। इंडिया ने 2024 में मैक्सिको को 1.9 अरब डॉलर के पैसेंजर्स वहीकल्स का एक्सपोर्ट किया था। इससे मैक्सिको इंडियन कार का सबसे बड़ा बाजार बन गया था।
