Get App

RBI ने ट्रंप के टैरिफ के बावजूद GDP ग्रोथ का अनुमान नहीं घटाया, जानिए इसकी वजह

RBI: एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ट्रंप इंडिया पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं या इंडिया से ट्रेड डील में देर होती है तो इसका असर जीडीपी ग्रोथ पर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जीडीपी ग्रोथ आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से कम रह सकती है। दूसरी कई अंतराराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी इंडिया की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कमी की है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 11:22 AM
RBI ने ट्रंप के टैरिफ के बावजूद GDP ग्रोथ का अनुमान नहीं घटाया, जानिए इसकी वजह
आरबीआई ने कहा कि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.6 फीसदी रह सकती है।

आरबीआई ने 6 अगस्त को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। जून की अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में भी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5 फीसदी था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने घटाए हैं ग्रोथ के अनुमान

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ट्रंप इंडिया पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं या इंडिया से ट्रेड डील में देर होती है तो इसका असर जीडीपी ग्रोथ पर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जीडीपी ग्रोथ आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से कम रह सकती है। दूसरी कई अंतराराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी इंडिया की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कमी की है। उनका मानना है कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ पर दबाव दिख सकता है। हालांकि, अगले वित्त वर्ष में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ बेहतर रहने का अनुमान है।

आरबीआई को अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें