Get App

RBI Monetary Policy : पश्चिम एशिया संकट के बीच RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया

RBI Monetary Policy :आरबीआई का कहना है कि कीमती धातुओं को छोड़कर,कोर महंगाई दर कम रहने का अनुमान है। इससे पता चलता है कि मांग का दबाव नियंत्रण में है। ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा और मॉनसून के समय और जगह के हिसाब से वितरण को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण इन अनुमानों में बढ़ोतरी का जोखिम बना हुआ है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 11:27 AM
RBI Monetary Policy : पश्चिम एशिया संकट के बीच RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया
RBI Monetary Policy : आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेट तय करने वाली कमिटी ने कोर महंगाई का अनुमान 4.7% पर बनाए रखने का फैसला किया है

RBI Monetary Policy : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 5 जून को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए CPI महंगाई दर (रिटेल महंगाई) 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने द्वि-मासिक पॉलिसी समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेट तय करने वाली कमिटी ने कोर महंगाई का अनुमान 4.7% पर बनाए रखने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल महंगाई का दबाव कम बना हुआ है।

महंगाई के अनुमान पर एक नजर

RBI के ताजा अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में CPI महंगाई दर 4.2 प्रतिशत,दूसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत,तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

कीमती धातुओं को छोड़कर,कोर महंगाई दर कम रहने का अनुमान 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें