Get App

Retail Inflation : मई में रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर पर आई, अप्रैल के 3.16 % से घटकर 2.82 % पर रही

Retail Inflation: भारत की खुदरा महंगाई मई में घटकर 2.82% पर आ गई है जो छह वर्षों में सबसे कम है। खाद्य कीमतों में भारी गिरावट के कारण महंगाई से राहत मिली है। खाद्य महंगाई घटकर 0.99% रह गई है जो अक्टूबर 2021 के बाद सबसे कम स्तर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 5:33 PM
Retail Inflation : मई में रिटेल महंगाई 6 साल के निचले स्तर पर आई, अप्रैल के 3.16 % से घटकर 2.82 % पर रही
May 2025 CPI : मई में फ्यूल और बिजली की महंगाई 2.92 फीसदी से घटकर 2.78 फीसदी पर रही है। वहीं, हाउसिंग महंगाई अप्रैल के 3 फीसदी से बढ़कर 3.16 फीसदी पर रही है

Retail Inflation : मई में रिटेल महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। इस अवधि में देश की रिटेल महंगाई दर 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है। रिटेल महंगाई अप्रैल के 3.16 फीसदी से घटकर 2.82 फीसदी पर आ गई है। हालांकि इसके 2.95 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। मई में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 0.99 फीसदी पर रही है। इसके 1.8 फीसदी पर रहने का अनुमान था। मई CPI फरवरी 2019 के निचले स्तर पर रही है।

मई में ग्रामीण महंगाई अप्रैल के 2.92 फीसदी से घटकर 2.59 फीसदी पर रही है। इस अवधि में शहरी महंगाई अप्रैल के 3.36 फीसदी से घटकर 3.07 फीसदी पर आ गई है। मई में सब्जियों की महंगाई अप्रैल के -10.98 फीसदी से घटकर -13.70 फीसदी पर रही है। वहीं, दालों की महंगाई अप्रैल के -5.23 फीसदी से घटकर -8.22% फीसदी पर रही है।

मई में फ्यूल और बिजली की महंगाई 2.92 फीसदी से घटकर 2.78 फीसदी पर रही है। वहीं, हाउसिंग महंगाई अप्रैल के 3 फीसदी से बढ़कर 3.16 फीसदी पर रही है। मई में कपड़ा,जूता चप्पल की महंगाई बिना बदलाव के 2.67 फीसदी पर ही रही है। जबकि कोर CPI 4.2 फीसदी पर रही है जिसके 4.2 फीसदी पर रहने का अनुमान था। मई में कोर CPI अप्रैल के 4.1 फीसदी से बढ़कर 4.2 फीसदी पर आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें