Get App

Trade Deal With America : अमेरिका के साथ नवंबर तक ट्रेड डील होने की उम्मीद, मिडिल क्लास को पहुंचेगा GST रेट कट का फायदा - वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

Trade Deal With America : वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ नवंबर तक ट्रेड डील होने की उम्मीद है। जल्दी ही अमेरिका के साथ सब ठीक होगा। भविष्य में अमेरिका के साथ रिश्ता मजबूत ही होगा। भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों के कई आयाम हैं। भारत और अमेरिका दो बड़ी डेमोक्रेसी हैं। जल्दी ही अमेरिका के साथ सब ठीक होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2025 पर 12:50 PM
Trade Deal With America : अमेरिका के साथ नवंबर तक ट्रेड डील होने की उम्मीद, मिडिल क्लास को पहुंचेगा GST रेट कट का फायदा - वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि इंडस्ट्री ने GST में कटौती का फायदा कंज्यूमर को देने का वादा किया है। हमें इंडस्ट्री पर भरोसा करना चाहिए। मिडिल क्लास को GST दरें घटने से फायदा पहुंचेगा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने GST रिफॉर्म को इकोनॉमी के लिए बूस्टर बताया है। नेटवर्क18 के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि GST रिफॉर्म से निवेश बढ़ेगा और कंजम्पशन बूस्ट होगा। उन्होंने ये भी कहा कि GST रेट कट का फायदा मिडिल क्लास को पहुंचेगा। GST रिफॉर्म से डिमांड बढ़ेगी। कीमतें घटने से चीजें लोगों की पहुंच में आती हैं। डिमांड को बूस्ट मिलने से मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

मिडिल क्लास को GST दरें घटने से होगा फायदा

उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री ने GST में कटौती का फायदा कंज्यूमर को देने का वादा किया है। हमें इंडस्ट्री पर भरोसा करना चाहिए। मिडिल क्लास को GST दरें घटने से फायदा पहुंचेगा। देशवासियों ने देश की सरकार पर भरोसा दिखाया है। इस भरोसे को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

अमेरिका के साथ नवंबर तक ट्रेड डील होने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें