Get App

Wholesale Inflation: खुदरा के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर झटका, अक्टूबर में बढ़कर हुई 12.29%

Wholesale Inflation: अक्टूबर में फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई 8.26 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 8.14 प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 1:16 PM
Wholesale Inflation: खुदरा के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर झटका, अक्टूबर में बढ़कर हुई 12.29%
सितंबर 2026 में थोक महंगाई 11.39 प्रतिशत थी।

अक्टूबर महीने में देश में थोक महंगाई बढ़ गई। आंकड़ा 12.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। ईंधन और बिजली, खाने-पीने की चीजों, खनिजों और नॉन-फूड आइटम्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बेस्ड महंगाई में यह इजाफा हुआ। सितंबर 2026 में थोक महंगाई 11.39 प्रतिशत थी। 16 नवंबर को जारी हुए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई 8.26 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 8.14 प्रतिशत थी। नॉन-फूड आइटम्स के मामले में यह 11.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि सितंबर में 10.28 प्रतिशत थी।

खनिजों के मामले में थोक कीमतों में बढ़ोतरी की दर 12.64 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 9.51 प्रतिशत थी। कुल मिलाकर, प्राइमरी आर्टिकल्स कैटेगरी में अक्टूबर में थोक महंगाई 9.24 प्रतिशत रही, जो सितंबर में 8.67 प्रतिशत थी।

ईंधन और बिजली का हाल

ईंधन और बिजली के मामले में थोक महंगाई अक्टूबर 2026 में बढ़कर 32.84 प्रतिशत हो गई, जबकि सितंबर महीने यह 25.85 प्रतिशत थी। मैन्युफैक्चर्ड आइटम्स में महंगाई 9.54 प्रतिशत रही, जबकि इससे पहले यह 9.76 प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "विभिन्न समूहों में, खनिज तेल (जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं), क्रूड पेट्रोलियम व नेचुरल गैस, बिजली, फूड आर्टिकल्स, बेसिक मेटल्स का निर्माण, केमिकल्स व केमिकल प्रोडक्ट्स का निर्माण, फूड प्रोडक्ट्स का निर्माण, नॉन-फूड आर्टिकल्स, कपड़ा निर्माण, और रबर व प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण- ये सभी अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई बढ़ने के मुख्य कारण रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें