Get App

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Today: 27 जून को होनी है परीक्षा, एम्स आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है एडमिट कार्ड

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Today: एम्स बीएससी नर्सिंग का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेब साइट पर जारी किया जा सकता है। ऑल इंडिया स्तर की यह परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। आइए जानें एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2026 पर 12:40 PM
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Today: 27 जून को होनी है परीक्षा, एम्स आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है एडमिट कार्ड
एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 27 जून को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Today: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली, नर्सिंग के स्नातक स्तरीय पाठयक्रम में प्रवेश के लिए 27 जून को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवार एम्स के नई दिल्ली, भोपाल, जोधपुर, पटना और ऋषिकेश में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एम्स आज, 19 जून को अपने ऑफिशियल एग्जामिनेशन पोर्टल, aiimsexams.ac.in पर एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जारी कर सकता है। एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 एंट्रेंस एग्जाम 27 जून को आयोजित होने वाला है। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम डेट और एग्जाम के दिन फॉलो किए जाने वाले इंस्ट्रक्शन्स जैसी जरूरी डिटेल्स होंगी। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्युमेंट होता है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। इसकी एक प्रति के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र ले जाना होगा।

एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें