Get App

CAT 2026 Registration: अभी खत्म नहीं हुई है कैट फॉर्म भरने की डेडलाइन, 22 सितंबर तक है आवेदन का मौका

CAT 2026 Registration: कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। परीक्षा देने के इच्छुक छात्र अब 22 सितंबर 2026 तक कैट के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। आईआईएम इंदौर ने कैट आवेदन पोर्टल की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से की थी। यह परीक्षा 29 नवंबर को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 10:52 AM
CAT 2026 Registration: अभी खत्म नहीं हुई है कैट फॉर्म भरने की डेडलाइन, 22 सितंबर तक है आवेदन का मौका
पहले कैट 2026 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 तक थी।

CAT 2026 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आखिरी मौका देने का फैसला किया है। संस्थान ने कैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ा दी है। नई तारीखों के मुताबिक, इच्छुक और योग्य कैंडिडेट अब 22 सितंबर, 2026 तक कैट 2026 आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले कैट 2026 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 तक थी। इस साल, परीक्षा बॉडी 29 नवंबर, 2026 को तीन सत्र में कैट परीक्षा कराएगी।

कैट परीक्षा आईआईएम में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कोर्स के लिए मेन गेटवे है। देश के कई दूसरे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल भी कैट परीक्षा के स्कोर का इस्तेमाल एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए करते हैं। कैंडिडेट कैट आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं। कैट रजिस्ट्रेशन पोर्टल 3 अगस्त, 2026 को खोला गया था।

पंजीकरण प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले एक यूनिक यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट करना है और इसका इस्तेमाल करके रजिस्टर करना है। अब रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन कर कैट 2026 के लिए आवेदन की औपचारिकताएं पूरी करें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपना निजी और शैक्षिक विवरण डालकर आगे बढ़ें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। कंफरमेशन पेज को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। इसके बाद आपकी कैट 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगा।

परीक्षा केंद्र की जानकारी

ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, कैट 2026 करीब 170 शहरों में होगा। कैंडिडेट एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपनी पसंद के पांच शहर चुन सकते हैं। परीक्षा अथॉरिटी ने कहा कि यह पक्का किया जाएगा कि कैंडिडेट को उनकी पसंद के विकल्प में से कोई एक मिले।

अगर किसी खास इलाके की ज्यादा मांग है, तो कैट सेंटर के पास किसी भी पसंदीदा ऑप्शन के पास सेंटर देने का अधिकार है। एक बार कैंडिडेट को सेंटर मिल जाने के बाद, परीक्षा बॉडी कोई बदलाव नहीं कर सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें