SSC CGL Tier 1 exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) टियर 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इस परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब राहत की सांस ले सकते हैं। आयोग ने इस परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को पूरी तरह से अपने रिविजन पर फोकस करना चाहिए। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शहर की डिटेल्स, एडमिट कार्ड वगैरह के बारे में किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहना चाहिए।
एसएससी सीजीएल टियर 1 2026 एग्जाम की तारीखें
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) में होगा। एसएससी सीजीएल परीक्षा इसकी भर्ती प्रक्रिया का शुरुआती चरण है और उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 2026 में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों के तहत अलग-अलग ग्रुप बी और ग्रुप सी पोस्ट के लिए भर्ती की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर 1 भर्ती प्रक्रिया के जरिए लगभग 12,256 संभावित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसलिए एसएससी सीजीएल इस साल होने वाले बड़े सरकारी एग्जाम में से एक है। चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरण में सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर मेधा, योग्यता और पोस्ट के अनुसार दी गई प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त किया जा सकता है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न क्या है?
टियर 1 पेपर में 100 सवाल होते हैं और कुल 200 अंक होते हैं। इसमें 4 हिस्से होते हैं : जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन। हर हिस्से में 50 अंकों के लिए 25 सवाल दिए गए हैं। उम्मीदवारों को नेगेटिव मार्किंग के नियम को ध्यान में रखते हुए सवालों के जवाब देने चाहिए।
30 सितंबर को परीक्षा विंडो खुलने के साथ ही कैंडिडेट तैयारी के आखिरी चरण में आ गए हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नए टॉपिक को पूरी तरह से समझने के बजाय अपने रिवीजन, मॉक टेस्ट, पिछले साल के क्वेश्चन पेपर और टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करना जरूरी है।