CBSE Board Exam 2027: एलओसी और रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले बोर्ड ने दिया स्कूलों को निर्देश, बारीकी से चेक करें छात्रों की डिटेल

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों का रजिस्ट्रेशन और एलओसी भरने का काम शुरू होने से पहले स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी छात्रों की डिटेल भरते समय एहतियात बरतने को कहा है

अपडेटेड Sep 16, 2026 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परीक्षा 2027 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं जल्द शुरू होने वाली हैं।

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द शैक्षिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू करेगा। इससे पहले बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को छात्रों की डिटेल भरने के संदर्भ में अहम निर्देश दिया है। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे छात्रों की जानकारी और उनके चुने गए विषयों का डेटा भरते समय बहुत एहतियात बरतें और डॉक्युमेंट जमा करने से पहले अच्छी तरह उसकी जांच कर लें। छात्र का नाम, जन्मतिथि या अभिभावक का नाम गलत होने से लेकर गलत विषय या सब्जेक्ट कोड दर्ज होने तक की छोटी सी गलती आगे चलकर परीक्षा प्रक्रिया में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

बोर्ड इस मामले में स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रमुखों को पत्र भी भेजा है। इसमें सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि कई बार याद दिलाने के बावजूद छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और उनके द्वारा चुने गए विषयों से जुड़े डेटा में गलतियां सामने आई हैं। कुछ स्कूलों ने छात्रों की जरूरी जानकारी निर्धारित समयसीमा में जमा भी नहीं की। इसके चलते बोर्ड को परीक्षा प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एक मीडिया रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सीबीएसई ने यह पत्र अपने सभी संबद्ध स्कूलों को भेजा है। बोर्ड की प्री-एग्जामिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत अगले साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सूची स्कूलों से ली जाती है। इसी प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि कई स्कूल छात्रों की सही जानकारी जमा नहीं कर रहे हैं जिससे परीक्षा प्रक्रिया में दिक्कतें पैदा होती हैं।

समयसीमा के भीतर जमा करना होगा लिस्ट ऑफ कैंडिडेट

सीबीएसई ने स्कूलों को छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) से जुड़ी जानकारी भी निर्धारित समयसीमा के भीतर जमा करनी होगी। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और उनके द्वारा लिए गए विषयों का डेटा सही तरीके से जमा किया जाए।

जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और एलओसी का काम


बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परीक्षा 2027 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। इनमें कक्षा 9 और 11 का रजिस्ट्रेशन और कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शामिल है। इसी वजह से बोर्ड ने स्कूलों को पहले से तैयारी करने के लिए कहा है। सीबीएसई चाहता है कि जब रजिस्ट्रेशन और एलओसी से जुड़ी जानकारी जमा की जाए तो स्कूलों के पास प्रत्येक छात्र का सही और अपडेटेड डेटा मौजूद हो।

पहले इनकी जांच करें स्कूल

सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि रजिस्ट्रेशन और एलओसी में छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और उनके चुने गए विषयों को सही तरीके से दर्ज करने के लिए पहले से तैयारी कर लें। इसके लिए स्कूलों को छात्रों की सही और अपडेटेड जानकारी अपने पास तैयार रखनी होगी। इसमें छात्र का पूरा नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, माता-पिता या अभिभावक का पूरा नाम और उसकी सही स्पेलिंग शामिल है। इसके अलावा छात्र ने जिस स्कीम ऑफ स्टडी के तहत विषय चुने हैं उसके अनुसार विषयवार पंजीकरण भी सही होना चाहिए। बोर्ड ने प्रत्येक उम्मीदवार की तय फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर भी सही तरीके से तैयार रखने को कहा है।

DU PhD Admission 2026: डीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, चार साल के यूजी प्रोग्राम वाले छात्रों के लिए किया फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।