DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) और अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) के तहत चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्रों के लिए पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए पंजीकरण की डेडलाइन बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य छात्र अब 16 सितंबर, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पहले डेडलाइन 14 सितंबर थी।
बढ़ाई गई डेडलाइन से उन छात्रों को अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए कुछ और समय मिल गया है जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे। सीधे पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा।
डीयू पीएचडी प्रवेश 2026: कैसे करें अप्लाई
छात्र यहां दिए जा रहे स्टेप्स की मदद से डीयू पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं :
डीयू पीएचडी प्रवेश 2026 : जरूरी बातें
आवेदकों को आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले अपना निजी विवरण, शैक्षिक रिकॉर्ड और रिसर्च प्रपोजल को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।
अगर शोध प्रस्ताव में कोई बदलाव जरूरी है, तो वह भी 16 सितंबर, 2026 तक कर लेना चाहिए।
पंजीकरण, शुल्क भुगतान और शोध प्रस्ताव अपडेट की डेडलाइन सभी 16 सितंबर हैं।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें डेडलाइन से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए और आखिरी कुछ घंटों तक इंतजार करने से बचना चाहिए। डीयू ने आवेदकों को विभागवार कार्यक्रम और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के बारे में आगे के अपडेट के लिए नियमित प्रवेश पोर्टल चेक करने की भी सलाह दी है।