AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग अधिकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। एम्स इस भर्ती के लिए नर्सिंग ऑफिसर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) का आयोजन करता है। इसके जरिए देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। एम्स नॉरसेट 11 की परीक्षा पूरे देश में 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एम्स ने नॉरसेट 11 2026 के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
