Get App

AP Inter Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट का ऐलान, ये है टॉपर्स की लिस्ट

AP Inter Results 2025: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आज 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे AP इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) 2025 में हिस्सा लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 12:47 PM
AP Inter Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट का ऐलान, ये है टॉपर्स की लिस्ट
AP Inter Results 2025: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आज 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे AP इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।

AP Inter Results 2025: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आज 12 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे AP इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) 2025 में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिज्लट आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

कितने छात्र हुए सफल?

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड ने आज इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार फर्स्ट ईयर में कुल 70% और सेकंड ईयर में 83% छात्रों ने सफलता हासिल की है। फर्स्ट ईयर में 4,87,295 छात्रों में से 3,42,979 पास हुए, वहीं सेकंड ईयर में 4,22,030 में से 3,51,521 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले तीन सालों की तुलना में फर्स्ट ईयर का रिजल्ट लगातार सुधरता दिख रहा है—2022 में 54%, 2023 में 61%, और 2024 में 67% था।

ग्रुप वाइज रिजल्ट की बात करें तो फर्स्ट ईयर में MPC ग्रुप का पास प्रतिशत 77% और BiPC का 72% रहा। इसके मुकाबले CEC 42%, HEC 37%, और Others 44% पास हुए। सेकंड ईयर में MPC 86%, BiPC 83%, CEC 69%, HEC 61%, और Others 64% छात्रों ने परीक्षा पास की है। MEC ग्रुप ने दोनों वर्षों में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 74% और 83% सफलता हासिल की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें