बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) 23 अप्रैल को SSC या कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। कक्षा 10वीं के परिणाम सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। मार्च 2025 में कराई SSC पब्लिक परीक्षाओं के नतीजे, ओपन स्कूल SSC और ओपन स्कूल इंटरमीडिएट के नतीजों के साथ एक ही तारीख और एक ही समय पर जारी किए जाएंगे।
