Get App

Best Arts Career Options after 12th: आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद इन सरकारी नौकरियों के साथ मिल सकता है सम्मान, पैसा और पद

Best Arts Career Options after 12th: आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा करने के बाद अब आपको लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही आगे का चुनाव करना चाहिए। प्रोफेशनल कोर्स की जानकारी देने के बाद आज हम आपको बताएंगे कि आर्ट्स विषय के जरिए किस सरकारी नौकरियों पर निशाना साधा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 10:11 AM
Best Arts Career Options after 12th: आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद इन सरकारी नौकरियों के साथ मिल सकता है सम्मान, पैसा और पद
12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

Best Arts Career Options after 12th: 12वीं कक्षा करियर का बेहद अहम पड़ाव है। 10वीं में आपने अपने नंबरों और पसंद के आधार पर अगर ह्यूमेनिटीज या आर्ट्स स्ट्रीम चुना था, तो अब आपको अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे का चुनाव करना चाहिए। आर्ट्स स्ट्रीम में इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी या ज्योग्राफी या इतिहास जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। इन विषयों के साथ प्रोफेशनल कोर्स के बारे में हमने कल बात की थी। आज हम इन विषयों के साथ आगे सरकारी नौकरियों के विकल्पों के बारे में बात करेंगे।

आर्ट्स में 12वीं के बाद सरकारी नौकरियां

ह्यूमेनिटीज विषयों से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद अगर आपने अब तक कुछ तय नहीं किया है, तो सरकारी नौकरी के बारे में जरूर सोचना चाहिए। सरकारी नौकरी के साथ सिर्फ भविष्य की सुरक्षा की गारंटी ही नहीं होती, इनके साथ पैसा, पद और सम्मान भी मिलता है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये हैं कुछ टॉप सरकारी नौकरियां:

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA): एनडीए में शामिल होना आर्ट्स के छात्रों के लिए एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है। यह उन लोगों के लिए भी एक अच्छा रास्ता है जो आर्म्ड फोर्सेज के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं। 12वीं के बाद, एनडीए की प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। मुश्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करने के बाद भारतीय सेना, नेवी या एयर फोर्स में कमीशन्ड ऑफिसर बन सकते हैं।

इंडियन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB): भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े नियाक्ताओं में से एक है, जो आर्ट्स विषय में अलग-अलग करियर ऑप्शन देता है। 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के बाद, आप अलग-अलग आरआरबी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB NTPC) या ग्रुप D एग्जाम अहम हैं।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF): बीएसएफ एक पैरामिलिट्री फोर्स है जो देश की सीमाओं की रक्षा करती है। ह्यूमेनिटीज के छात्रों के लिए बीएसएफ में करियर उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं जो देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं। 12वीं के बाद, बीएसएफ भर्ती परीक्षा दे सकते हैं और सफल होने पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ऑफिसर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA): एनआईए भारत की सबसे बड़ी आतंकवादरोधी संस्था है। इस एजेंसी का हिस्सा बनने की चाहत रखने वाले लोग 12वीं कक्षा के बाद अक्सर लॉ या क्रिमिनोलॉजी में संबंधित डिग्री लेते हैं, जिसके बाद वे एनआइए में शामिल हो सकते हैं। एनआइए अधिकारी टेररिज्म, क्राइम और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मामलों की इन्वेस्टिगेशन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें