Get App

BHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी एडमिशन 2025 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक

BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त 2025 को जारी कर दी है। यह लिस्ट छात्र BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 10:36 PM
BHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी एडमिशन 2025 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर यूजी कोर्सों और विषयों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। ये लिस्ट आज 8 अगस्त 2025 को जारी किया गया है। ये लिस्ट एकेडमिक ईयर 2025 के लिए जारी किया गया है। पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट को छात्र आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर देख सकते हैं। हर कोर्स के लिए कटऑफ अलग-अलग है, जो सीटों की संख्या और उस साल के CUET स्कोर के हिसाब से तय होती है। बीएचयू में इस साल सभी यूजी कोर्स में दाखिला सिर्फ CUET UG 2025 परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा।

कब से शुरू होगी क्लासेस

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजी कोर्सों और विषयों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें समय पर फीस जमा करके अपना एडमिशन पक्का करना होगा। छात्रों को 11 अगस्त तक फीस जमा करना होगा। जिन छात्रों को बीएचयू में सीट मिली है, उन्हें 25 अगस्त 2025 को अपने संबंधित विभाग में जाकर डाक्युमेंट वेरिफिकेशन और सीट कन्फर्म करवानी होगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों की क्लासेस 28 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।

कैसे करें आवेदन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें