Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का पिछले कुछ सालों से रिकॉर्ड रहा है देश में सबसे पहले बोर्ड परिणाम जारी करने का। इस साल भी बिहार बोर्ड के छात्र यही उम्मीद लगाए बैठे हैं। बिहार बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है और परिणाम घोषित करने के अंतिम चरण में है। यानी बोर्ड अब किसी भी समय दोनों कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा करते हैं। इस घोषण के साथ ही बोर्ड के टॉपर के नामों का भी ऐलान कर दिया जाता है।
इस साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने की तारीख पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सबसे पहले बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के सभी स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट 2026 जल्दी घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे पहले इंटर का रिजल्ट आएगा, उसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। मार्च में ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी ऑधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी।
बिहार बोर्ड इस साल भी सबसे पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सबसे पहले इंटर का परिणाम जारी होगा। फिलहाल बोर्ड टॉपर्स को बुलाकर उनका फिजिकल वेरिफिकेशन, इंटरव्यू और हैंडराइटिंग जांच की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। जैसे ही यह चरण समाप्त होगा, शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इंटर के नतीजे 25 मार्च 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। मार्च में ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य है। इसकी ऑधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। 2025 में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए गए थे और इस साल भी इसी तरह की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। BSEB Bihar Board Result 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।