Rajasthan Board Result March 2026: राजस्थान बोर्ड के सभी छात्रों के लिए ये जरूरी अपडेट है। खासतौर से उन छात्रों के लिए, जो 2026-27 के शैक्षिक सत्र में 10वीं कक्षा में जाएंगे। इन छात्रों के लिए बोर्ड ने दो बहुत अहम फैसले लिए हैं, जिन पर प्राथमिक सहमति बन चुकी है। सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद इन्हें लागू भी किया जा सकता है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस साल से 10वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। साथ ही, बोर्ड अब 10वीं कक्षा के लिए बोर्ड ‘बेस्ट ऑफ टू अटेंप्ट’ का नया सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है। आरबीएसई के अनुसार, इसकी शुरुआत 2027 के सत्र से हो सकती है।
क्या है ‘बेस्ट ऑफ टू अटेंप्ट’ सिस्टम?
आरबीएसई इस साल से साल में 2 बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें पहले की सत्र की परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस से होंगी। पहले सत्र की परीक्षा देने वाले छात्र दूसरे चरण में अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। साथ ही, पहला सत्र पूरी तरह से मिस करने वाले छात्र दूसरे सत्र में होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी का अप्रूवल लेना होगा। दोनों ही प्रयासों के लिए परीक्षा फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। बोर्ड के ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ फार्मूले के तहत दोनों प्रयासों में से जिसमें भी बेहतर नंबर आए हैं, उसी के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।
इस साल मार्च में ही आ रहा है 10वीं का रिजल्ट
01 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया सत्र
इस बार 10वीं बोर्ड का जल्द रिजल्ट जारी होने का एक कारण यह भी हैं कि इस बार आरबीएसई 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ कर रहा है। परीक्षा के बाद परिणाम जारी होने में देरी के चलते विद्यार्थी 11वीं कक्षा के लिए स्कूल भी नहीं जा पाते है। अब जल्दी परिणाम आने से बच्चों की आगे की कक्षा की पढ़ाई समय पर प्रारंभ हो सकेंगी।