Rajasthan Class 10 Board Exams 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आरबीएसई ने इन छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की नई घोषणा के अनुसार, अब 23 मार्च, 2026 को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना नतीजा चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होने की उम्मीद है।
पहले, बोर्ड ने 20 मार्च को रिजल्ट घोषित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में डेटा वेरिफिकेशन प्रोसेस को मजबूत करने के लिए तारीख बदल दी। अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अधिक सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय लिया जा रहा है। उम्मीद है कि आरबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम, 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट के साथ 23 मार्च, 2026 को जारी करेगा।
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। इस साल इसमें कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण किया था। राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर शीट्स को संभालने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया लागू की। इसके लिए पूरे राज्य में कुल 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे। मूल्यांकन सेंट्रलाइज्ड सेंटर्स पर किया गया, जहां 30,915 टीचर्स आंसर शीट्स चेक करने में शामिल थे। आरबीएसई सचिव ने संकेत दिया है कि बोर्ड 2027 से क्लास 10वीं के लिए साल में दो बार एग्जाम कराने पर विचार कर रहा है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने पर ये एग्जाम फरवरी और मई में कराए जा सकते हैं। वहीं, एक या उससे ज्यादा विषयों में असफल छात्र कंपार्टमेंट (इम्प्रूवमेंट) एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे। ये एग्जाम अगस्त 2026 में होने वाले हैं।
इन ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
rajeduboard.rajasthan.gov.in
10वीं कक्षा का रिजल्ट ऐसे चेक करें