JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा से पहले जारी होने वाली सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा का समय पास आ रहा है, लेकिन परीक्षा शहर पर्ची अभी तक जारी नहीं हुई है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा से पहले एनटीए छात्रों की परीक्षा शहर पर्ची जारी करता है। समझा जा रहा है कि एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है।
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा भारत के 323 और 15 विदेशी शहरों में आयोजित होना प्रस्तावित है। इनमें मनामा (बहरीन), दोहा (कतर), दुबई, शारजाह व अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) व कुवैत सिटी (कुवैत) में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। मध्य पूर्व के इन देशों में अशांति का माहौल है। इसलिए वहां पर परीक्षा को टाला जा सकता है, लेकिन भारत में परीक्षा तय समय पर यानी 2 से 8 अप्रैल के बीच होगी।
दूसरे चरण में करीब 12 लाख के आसपास छात्रों ने पंजीकरण कराया है। एनटीन ने जेईई मेन सेशन 1 के लिए 8 जनवरी को एग्जामिनेशन सिटी इनफॉरमेशन स्लिप जारी कर दी थी। जबकि परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होनी थी, यानी की करीब 2 सप्ताह पहले। लेकिन 2 अप्रैल से होने वाली परीक्षा के लिए अभी तक सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी नहीं की गई है। बता दें, सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को सिर्फ उस शहर के बारे में बताया जाता है जहां उनका एग्जाम सेंटर होगा। इससे कैंडिडेट्स को अपनी आने-जाने की योजना बनाने में मदद मिलती है। वहीं, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, कैंडिडेट का नाम, जन्मतिथि और परीक्षा केंद्र का सही पता जैसी पूरी जानकारी होगी। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन से चार दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक होगी। एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में होगा। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।
कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि जैसे ही सिटी स्लिप उपलब्ध हो, उसे डाउनलोड कर लें और उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें।