RBSE Board 10th Result Date Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस वीकेंड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। बोर्ड ने 12 से 28 फरवरी तक परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें इस साल कुल 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नतीजे घोषित होने के बाद रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र जरूरी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) डालकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 23 मार्च 2026 से पहले नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। पहले रिजल्ट के 20 मार्च को जारी होने की संभावना थी। लेकिन अब यह तारीख आगे बढ़ गया है। राजस्थान बोर्ड के सचिव ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि RBSE 20 मार्च को 2026 की कक्षा 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित नहीं करेगा। उम्मीद है कि RBSE सोमवार, 23 मार्च तक राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की तारीख की घोषणा कर देगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर RBSE कक्षा 10वीं के नतीजे डाउनलोड करने और देखने का लिंक लाइव कर दिया जाएगा। इस साल, परीक्षा में शामिल हुए लगभग 10 लाख छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। मूल्यांकन के लिए, बोर्ड ने तमाम केंद्रों पर लगभग 35,000 शिक्षकों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया है कि कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नतीजे तैयार किए जा रहे हैं।
एग्जाम के बाद की प्रक्रिया
एग्जाम खत्म होने के बाद राजस्थान बोर्ड ने आंसर शीट्स को संभालने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया लागू की। इसके लिए पूरे राज्य में कुल 66 कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे। मूल्यांकन सेंट्रलाइज्ड सेंटर्स पर किया गया, जहां 30,915 टीचर्स आंसर शीट्स चेक करने में शामिल थे। RBSE के सेक्रेटरी ने संकेत दिया है कि बोर्ड 2027 से क्लास 10वीं के लिए साल में दो बार एग्जाम कराने पर विचार कर रहा है। राज्य सरकार की मंज़ूरी मिलने पर ये एग्जाम फरवरी और मई में कराए जा सकते हैं।
RBSE Class 10 Result 2026 कैसे देखें?
रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
अगस्त में कंपार्टमेंट एग्जाम
जो स्टूडेंट्स एक या ज्यादा सब्जेक्ट्स में पास नहीं हो पाते हैं, वे कंपार्टमेंट (इम्प्रूवमेंट) एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे। ये एग्जाम अगस्त 2026 में होने वाले हैं।