Bihar Board 10th 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का पिछले कुछ सालों से रिकॉर्ड रहा है देश में सबसे पहले बोर्ड परिणाम जारी करने का। इस साल भी बिहार बोर्ड के छात्र यही उम्मीद लगाए बैठे हैं। बिहार बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है और परिणाम घोषित करने के अंतिम चरण में है। यानी बोर्ड अब किसी भी समय दोनों कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। बिहार बोर्ड के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा करते हैं। इस घोषण के साथ ही बोर्ड के टॉपर के नामों का भी ऐलान कर दिया जाता है।
