Get App

Bihar Board 10th Result 2026 Date: रिजल्ट के मौसम में इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर होगा उपलब्ध

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड अब किसी भी समय 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर सकता है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 12:30 PM
Bihar Board 10th Result 2026 Date: रिजल्ट के मौसम में इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर होगा उपलब्ध
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 29 से 31 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है।

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर चुका है। इसके बाद अब बिहार बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच रिजल्ट को लेकर बेचैनी शुरू हो चुकी है। समझा जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म करते हुए रिजल्ट की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 29 से 31 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है।

बीएसईबी 10वीं कक्षा परिणाम 2026 जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी अंतिम चरण में है। इसके बाद परिणाम 29 से 31 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके चेक कर सकेंगे। बीएसईबी ने इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। इसे देखते हुए इस वीकेंड या अगले हफ्ते की शुरुआत में BSEB क्लास 10 का रिजल्ट अनाउंस कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल अपने पास तैयार रखें।

बिहार बोर्ड ने इस साल 17 से 25 फरवरी, 2026 तक 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन किया था। पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल मिलाकर 82.11% छात्र सफलता घोषित किए गए थे। तीन छात्र साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67% और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67% रहा था।

बिहार 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। उन्हें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : आधिकारिक वेबसाइट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड के साथ लॉग इन करना होगा।

मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने का तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें