Bihar Board 10th Result Highlights: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने रविवार 29 मार्च को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें 81.79 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं
BSEB Bihar Board 10th Result Highlights: बिहार बोर्ड ने बताया है कि 81.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने मैट्रिक एग्जाम 2026 में सफलता पाई है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस एग्जाम में 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। पर
BSEB Bihar Board 10th Result Highlights: बिहार बोर्ड ने बताया है कि 81.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने मैट्रिक एग्जाम 2026 में सफलता पाई है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस एग्जाम में 15 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81.79 प्रतिशत पास हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेंडर के हिसाब से परफॉर्मेंस और टॉपर्स की लिस्ट समेत डिटेल्ड डेटा शेयर किया गया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इससे पहले, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 23 मार्च, 2026 को क्लास 12वीं यानी इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित किए थे। इस साल कुल पासिंग प्रतिशत 85.19% रहा। इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद से अब फोकस मैट्रिक रिजल्ट पर है, जो आज आने वाला है। क्लास 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक बिहार के कई एग्जामिनेशन सेंटर्स पर आयोजित की गई थीं। करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।
स्टूडेंट रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com और results.biharboard.com.in/matric के जरिए अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट आने के तुरंत बाद ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से स्टूडेंट्स को वेबसाइट लोड होने में थोड़ा समय लग सकता है। या वेबसाइट में कुछ समय के लिए दिक्कतें आ सकती हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। जरूरी डिटेल्स सबमिट करने के बाद मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। स्टूडेंट्स अपने मार्क्स ध्यान से चेक कर लें और भविष्य के लिए एक कॉपी डाउनलोड कर लें। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में स्कूल वाले देंगे।
रिजल्ट के साथ बोर्ड टॉपर्स लिस्ट, डिस्ट्रिक्ट वाइज परफॉर्मेंस, पासिंग परसेंटेज और दूसरे स्टैटिस्टिक्स जैसी और भी डिटेल्स जारी कर सकता है। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, उनके पास रिजल्ट आने के बाद स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन होगा। जो स्टूडेंट्स एक या उससे ज्यादे सब्जेक्ट में फेल होते हैं, वे बोर्ड द्वारा बाद में आयोजित कंपार्टमेंट एग्जाम में भी शामिल हो सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक बिहार के 1,677 एग्जाम सेंटर्स पर कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। इसके बाद 27 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम 13 मार्च तक पूरा कर लिया गया है।
स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर 'BSEB Matric Result 2026' नाम के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर और रोल कोड को डालना होगा। फिर अपना रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करनी होंगी।
33 फीसदी मार्क्स लाना अनिवार्य
मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं। जबकि जो लोग सही वजहों से परीक्षा नहीं दे पाए उन्हें स्पेशल परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। बिहार सरकार टॉप परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स के लिए इंसेंटिव भी अनाउंस करेगी।
बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
results.biharboard.com.in/matric
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.biharboardonline.com/ पर जाएं।
फिर होमपेज पर 'BSEB Bihar Board 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
जैसे ही आप बिहार बोर्ड 10th मैट्रिक रिजल्ट डाउनलोड पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल डालेंगे। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद इसे डाउनलोड करके सेव कर लें। भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।