Bihar Board 12th Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इंटरमीडएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के बड़ा और प्रमुख अपडेट है। बीएसईबी ने इस सत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाए 10 से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रवेश पत्र बीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से 9 जनवरी 2025 तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
