Bihar Board 12th Commerce Topper 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 1.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। इस साल भी जहां 12वीं के परिणाम में लड़कियों का कुल पास पर्सेंटेज लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। वहीं, कॉमर्स में शीर्ष तीन स्थान पर सिर्फ लड़कियों का ही कब्जा रहा है। बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्री म के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com व bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा।
