Bihar Board 12th result 2026: बिहार बोर्ड आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी करने जा रहा है। इस समय छात्र घड़ी पर नजर टिकाए एक-एक मिनट गिन रहे हैं, कब डेढ़ बजे और वो अपना रिजल्ट देखें। शैक्षिक वर्ष 2025-26 में इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा देने वाले राज्य के सभी छात्रों के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद कुछ छात्र जहां खुशियां मना रहे होंगे, वहीं, कुछ ऐसे छात्र भी होंगे जो पास होने की उम्मीद न होते हुए भी पास हो जाएंगे। इन डूबने वाले छात्रों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से ग्रेस मार्क्स के रूप में तिनके का सहारा मिलेगा।
