Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma MARCH 23, 2026 / 2:34 PM IST

Bihar Board 12th Result 2026 Highlights: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19 प्रतिशत छात्र पास, Direct Link पर यहां करें चेक

Bihar Board 12th Result 2026 Highlights: BSEB के 12वीं रिजल्ट को छात्र बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाएं। रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा

BSEB Board 12th result 2026 Highlights: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2026 के लिए 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसका 13 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी किया। बिहार बोर्ड के सभागार से ऑनलाइन जारी हुआ रिजल्ट। परिणाम घोषित होते ही छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट क

Bihar Board 12th Result 2026 Highlights: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने BSEB 12वीं का रिजल्ट किया जारी
Bihar Board 12th Result 2026 Highlights: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने BSEB 12वीं का रिजल्ट किया जारी
MARCH 23, 2026 / 2:32 PM IST

Bihar Board 12th Result Live: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

ऐसा माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी इसी हफ्ते में आ सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बोर्ड ने किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है।

    MARCH 23, 2026 / 2:24 PM IST

    Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स के सभी टॉपर

    1. अदिति कुमारी (पटना) - 480 अंक - 96.00% - रैंक 1

    2. माही कुमारी (पटना) - 476 अंक - 95.20% - रैंक 2

    3. निशिका श्री (पटना) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 3

    4. मानवी कुमारी (वैशाली) - 474 अंक - 94.80% - रैंक 4

    5. श्रेया कुमारी (नवादा) - 474 अंक - 94.80% - रैंक 4

    6. वारिशा नौशाद (पटना) – 472 अंक – 94.40% – रैंक 5

    7. हर्षिका (पटना) - 472 अंक - 94.40% - रैंक 5

      MARCH 23, 2026 / 2:24 PM IST

      Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स के तीन टॉपर

      1. अदिति कुमारी (पटना) - 480 अंक - 96.00% - रैंक 1

      2. माही कुमारी (पटना) - 476 अंक - 95.20% - रैंक 2

      3. निशिका श्री (पटना) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 3

        MARCH 23, 2026 / 2:14 PM IST

        BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स के सभी टॉपर

        1. निशु कुमारी (गया) - 479 अंक - 95.80% - रैंक 1

        2. सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी) – 478 अंक – 95.60% – रैंक 2

        3. चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) - 478 अंक - 95.60% - रैंक 2

        4. एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) - 478 अंक - 95.60% - रैंक 2

        5. नसरीन प्रवीण (पश्चिम चंपारण) - 477 अंक - 95.40% - रैंक 3

        6. साजिया अंसारी (नालंदा) - 477 अंक - 95.40% - रैंक 3

        7. निसु कुमारी (दरभंगा) - 477 अंक - 95.40% - रैंक 3

        8.आदर्श (सहरसा) - 477 अंक - 95.40% - रैंक 3

        9. अमृता कुमारी (सीवान)- 476 अंक - 95.20% - रैंक 4

        10. स्वीटी कुमारी (दरभंगा) - 476 अंक - 95.20% - रैंक 4

        11. बीबी असराना (अररिया) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 5

        12. रौशन कुमारी (सारण) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 5

        13. मनीष कुमार (दरभंगा) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 5

          MARCH 23, 2026 / 2:13 PM IST

          BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स के तीन टॉपर

          1. निशु कुमारी (गया) - 479 अंक - 95.80% - रैंक 1

          2. सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी) – 478 अंक – 95.60% – रैंक 2

          3. चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) - 478 अंक - 95.60% - रैंक 2

            MARCH 23, 2026 / 2:11 PM IST

            Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के सभी टॉपर

            1. आदित्य प्रकाश अमन (समसितपुर)- 481 अंक - 96.20% - रैंक 1

            2. साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) - 479 अंक - 95.80% - रैंक 2

            3. सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक – 95.80% – रैंक 2

            4. अनामिका कुमारी (बेगूसराय) - 478 अंक - 95.60% - रैंक 3

            5. सत्यम कुमार (दरभंगा) - 476 अंक - 95.20% - रैंक 4

            6. पलक कुमारी (मुजफ्फरपुर) - 475 अंक - 95.00% - रैंक 5

              MARCH 23, 2026 / 2:07 PM IST

              BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के तीन टॉपर

              आदित्य प्रकाश अमन (समसितपुर) - 481 अंक - 96.20% - रैंक 1

              साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) - 479 अंक - 95.80% - रैंक 2

              सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक – 95.80% – रैंक 2

                MARCH 23, 2026 / 1:57 PM IST

                Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर

                बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित किया और टॉपर्स की जानकारी दी। आज घोषित परिणाम में तीनों संकायों में टॉपर्स इस प्रकार हैं:

                साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन

                सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना सेकेंड टॉपर हैं

                आर्ट्स में गया की निशु कुमारी बनी फर्स्ट टॉपर

                कॉमर्स में पटना सेंट जेवियर्स की छात्रा अदिति कुमारी बनी फर्स्ट टॉपर

                वाणी कुमारी पटना के कमला नेहरू की छात्रा सेकेंड टॉपर

                  MARCH 23, 2026 / 1:54 PM IST

                  BSEB 12th Result Live Out: बिहार 12वीं बोर्ड में 85.19% छात्र हुए पास

                  शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया। साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी हुआ। मूल्यांकन के 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी हुआ। कुल पासिंग परसेंटेज 85.19 है। 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं,84.09 प्रतिशत छात्र पास।

                    MARCH 23, 2026 / 1:40 PM IST

                    Bihar Board 12th Result Live: आपको मिला कौनसा ग्रेड, ग्रेडिंग सिस्टम को समझें

                    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री ने नतीजों का बटन दबा दिया है। अपनी मार्कशीट चेक करते समय आपको अंकों के साथ ग्रेड्स (Grades) भी दिखेंगे।अपनी मार्कशीट पर लिखे ग्रेड का मतलब यहां आसान भाषा में समझें।

                    बिहार बोर्ड ने छात्रों के प्रदर्शन को अलग-अलग ग्रेड में बांटा है:

                    A- 191% – 100% आउटस्टैंडिंग (सबसे बेहतरीन)

                    A2- 81% – 90% एक्सीलेंट (बहुत अच्छा)

                    B1- 71% – 80% वेरी गुड (अच्छा)

                    B2- 61% – 70% गुड

                    C1- 51% – 60% औसत से ऊपर

                    C2- 41% – 50% एवरेज (औसत)

                    D- 33% – 40% फेयर (पास)

                    E/E2- 33% से कम यानी फेल

                      MARCH 23, 2026 / 1:27 PM IST

                      BSEB 12th Result Live: यहां चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लाइव

                      बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र 5 मिनट से भी काम समय बाकी है। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए

                      आधिकारिक लिंक्स और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जुड़ें:

                      यहां देखें अपना रिजल्ट (Official Links):

                      वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक ये हैं:

                      - biharboardonline.bihar.gov.in

                      - results.biharboardonline.com

                      - interbiharboard.com

                      लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस (YouTube):

                      अगर आप रिजल्ट की घोषणा, पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम लाइव देखना चाहते हैं, तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव देख सकते हैं: BSEB Official YouTube Channel

                        MARCH 23, 2026 / 1:22 PM IST

                        Bihar Board 12th Result Live: निकाल ले एडमिट कार्ड और आने वाला है रिजल्ट

                        बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब 10 मिनट से भी कम का समय बचा है! घड़ी की सुइयां 1:30 की ओर बढ़ रही हैं और धड़कनें तेज होना लाजमी है। अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखें:

                        अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) निकाल लें

                        नतीजों का ऐलान होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होगा। समय बचाने के लिए अपना एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। अगर एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है, तो कहीं कागज पर ये दो चीजें लिख लें:

                        रोल कोड: जो 5 अंकों का होता है।

                        रोल नंबर: जो आपके परीक्षा फॉर्म के अनुसार होता है।

                          MARCH 23, 2026 / 1:15 PM IST

                          BSEB 12th Result Live: क्यों और कैसे हुआ टॉपर्स का 'कड़ा' इंटरव्यू?

                          बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र 15-20 मिनट का समय बाकी है। इस बार बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि केवल असली हकदार ही 'टॉपर' की लिस्ट में शामिल हों। इसके लिए पटना में टॉपर्स का कड़ा इंटरव्यू भी हो चुका है।

                          पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए बोर्ड ने इस बार जो प्रक्रिया अपनाई, उसकी मुख्य बातें यहां दी गई हैं:

                          बिहार बोर्ड (BSEB) ने मुजफ्फरपुर, पटना, गया और भागलपुर जैसे कई जिलों से उन छात्रों की कॉपियां मंगवाई थीं, जिनके अंक सबसे ज्यादा थे। इसके बाद संभावित टॉपर्स को पटना में बोर्ड कार्यालय बुलाया गया।

                          हैंडराइटिंग का मिलान: एक्सपर्ट्स की टीम ने छात्रों से मौके पर कुछ लिखवाकर देखा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि परीक्षा हॉल में कॉपी उन्होंने ही लिखी थी।

                          एक्सपर्ट्स ने लिया इंटरव्यू: अलग-अलग विषयों के प्रोफेसरों ने छात्रों से उनकी किताबों से जुड़े कठिन सवाल पूछे। यह जांचने के लिए कि क्या छात्र को वाकई विषय की गहरी समझ है।

                          पारिवारिक और व्यक्तिगत सवाल: किताबों के अलावा छात्रों से उनके परिवार, बैकग्राउंड और पढ़ाई के तरीकों के बारे में भी पूछा गया ताकि उनकी वास्तविकता का पता चल सके।

                          वीडियोग्राफी: पूरे वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है ताकि भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके।

                            MARCH 23, 2026 / 1:06 PM IST

                            Bihar Board 12th Result Live: बोर्ड की साइट क्रैश होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

                            बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब केवल 25-26 मिनट का समय बचा है। जैसे ही घड़ी में 1:30 बजेंगे, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करेंगे, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, आप इन 3 तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

                            1. SMS के जरिए (सबसे तेज़ और आसान)

                            अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा या वेबसाइट नहीं खुल रही, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स (Message Box) में जाएं और यह टाइप करें:

                            BIHAR12 <स्पेस> आपका रोल-नंबर

                            उदाहरण: अगर आपका रोल नंबर 26010012 है, तो लिखें: BIHAR12 26010012 और इसे 56263 पर भेज दें।

                            कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर विषयवार अंकों (Subject-wise marks) का मैसेज आ जाएगा।

                            2. वैकल्पिक वेबसाइट्स

                            अगर मुख्य साइट biharboardonline.bihar.gov.in नहीं खुल रही, तो आप इन अन्य लिंक्स को ट्राई करें:

                            - results.biharboardonline.com

                            - bsebexam.com

                            - indiaresults.com (यह एक प्राइवेट पार्टनर साइट है, जहां रिजल्ट जल्दी लोड होता है)

                            3. पेज को रिफ्रेश करें

                            वेबसाइट पर '504 Gateway Timeout' या 'Server Busy' का एरर आने पर बार-बार क्लिक न करें। कीबोर्ड पर F5 दबाएं या मोबाइल स्क्रीन को नीचे की ओर खींचकर पेज रिफ्रेश करें। 5-10 मिनट का इंतजार करना बेहतर रहता है।

                              MARCH 23, 2026 / 1:00 PM IST

                              BSEB 12th Result Live: DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट?

                              बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, DigiLocker आपकी ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दी गई है:

                              डिजी लॉकर (DigiLocker) से मार्कशीट डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स:

                              1. अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें:

                              सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।

                              2. Search ऑप्शन पर जाएं:

                              लॉगिन करने के बाद, नीचे दिए गए 'Search' आइकन पर क्लिक करें। वहां सर्च बार में टाइप करें: "Bihar School Examination Board"।

                              3. डॉक्यूमेंट का चुनाव करें:

                              बोर्ड के नाम पर क्लिक करने के बाद आपको कई विकल्प दिखेंगे। अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें:

                              - Class XII Marksheet

                              - Class XII Passing Certificate

                              4. अपनी जानकारी भरें:

                              अब आपसे कुछ जरूरी डिटेल्स मांगी जाएंगी:

                              - Year (वर्ष): यहां 2026 चुनें।

                              - Roll Code: अपने एडमिट कार्ड से देखकर भरें।

                              - Roll Number: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

                              5. डॉक्यूमेंट प्राप्त करें:

                              सभी जानकारी भरने के बाद 'Get Document' बटन पर क्लिक करें। आपकी मार्कशीट फेच होकर आपके 'Issued Documents' सेक्शन में सेव हो जाएगी। यहां से आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।

                                MARCH 23, 2026 / 12:55 PM IST

                                Bihar Board 12th Result Live: छात्रों को कब और कैसे मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

                                बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के मन में अक्सर 'ओरिजिनल मार्कशीट' को लेकर सवाल होता है। दोपहर 1:30 बजे नतीजे जारी होने के बाद की प्रक्रिया यहां आसान भाषा में समझें।

                                बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के नतीजे घोषित होते ही छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिशन की प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए डिजिटल मार्कशीट को पूरी तरह वैध माना जाएगा।

                                डिजिटल बनाम ओरिजिनल मार्कशीट: मुख्य बातें

                                - डिजिटल मार्कशीट (Digital Marksheet): रिजल्ट जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) से अपना प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शुरुआती एडमिशन के लिए यह प्रिंट आउट मान्य होगा।

                                - ओरिजिनल मार्कशीट (Original Marksheet): बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के 1 से 2 हफ्ते के भीतर आपके संबंधित स्कूल या कॉलेज में भेज दिए जाएंगे।

                                - कैसे प्राप्त करें: ओरिजिनल मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा। वहां के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर के बाद ही आपको हार्ड कॉपी सौंपी जाएगी।

                                  MARCH 23, 2026 / 12:41 PM IST

                                  BSEB 12th Result Live: टॉपर्स क्या मिलेगा इनाम?

                                  बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार और बोर्ड ने बड़े इनामों की घोषणा की है। आज दोपहर 1:30 बजे जब शिक्षा मंत्री नतीजों का ऐलान करेंगे, तो साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

                                  बिहार बोर्ड ने टॉप 3 रैंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए विशेष पुरस्कार तय किए हैं:

                                  - पहली रैंक (Rank 1) वाले को ₹2,00,000, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर

                                  - दूसरी रैंक (Rank 2) वाले को ₹1,50,000, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर

                                  - तीसरी रैंक (Rank 3) ₹1,00,000, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर

                                  BSEB के 12वीं रिजल्ट को छात्र बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाएं। रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

                                    MARCH 23, 2026 / 12:19 PM IST

                                    Bihar Board 12th Result Live: पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?

                                    बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने जा रहा है। परीक्षा में पास माने जाने के लिए छात्रों को निम्नलिखित मानकों को पूरा करना होगा।

                                    - न्यूनतम अंक: छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत (33%) अंक प्राप्त करने होंगे।

                                    - कंपार्टमेंट: अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक लाता है, तो उसे 'फेल' नहीं माना जाएगा, बल्कि उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

                                    - दो से ज्यादा विषय: अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे परीक्षा में असफल घोषित किया जाएगा।

                                    नतीजों का ऐलान होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बाद में स्क्रूटनी यानी दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

                                      MARCH 23, 2026 / 12:09 PM IST

                                      BSEB 12th Result Live: 13 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला आज

                                      बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं इस साल 2 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

                                      इस बार बढ़ी है छात्रों की संख्या

                                      आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है:

                                      - कुल छात्र (2026): इस बार करीब 13.18 लाख छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी है।

                                      - पिछले साल का रिकॉर्ड (2025): पिछले साल कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे।

                                      शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच CCTV कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई गई थीं, और आज दोपहर 1:30 बजे इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

                                        MARCH 23, 2026 / 12:03 PM IST

                                        Bihar Board 12th Result Live: बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा के जरिए छात्रों को देगा एक और मौका

                                        बिहार बोर्ड (BSEB) उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा जो एक या उससे ज्यादा विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। यह छात्रों के लिए दूसरा मौका होता है, जिससे उन्हें अगले साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बोर्ड जल्द ही कम्पार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया जारी करेगा।

                                        ऐसे में छात्रों के लिए सलाह है-

                                        - जिन विषयों में कम नंबर आए हैं, उन पर फोकस करें

                                        - समय से तैयारी शुरू करें

                                        - इस मौके का पूरा फायदा उठाकर अपने सभी विषय क्लियर करें

                                        इस तरह छात्र बिना समय गंवाए अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकते हैं।

                                          MARCH 23, 2026 / 11:55 AM IST

                                          BSEB 12th Result Live: राज्य के शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बोर्ड का रिजल्ट

                                          बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधिकारिक तौर पर इन नतीजों को जारी करेंगे। छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

                                            MARCH 23, 2026 / 11:54 AM IST

                                            Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट जारी होने के कितने देर बाद रिजल्ट देखें छात्र?

                                            बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

                                            - biharboardonline.bihar.gov.in

                                            - results.biharboardonline.com

                                            - interbiharboard.com

                                            - bsebexam.com

                                              MARCH 23, 2026 / 11:40 AM IST
                                              BSEB 12th Result Live: 2022 से 2025 तक कैसा रहा बिहार 12वीं का रिजल्ट?बिहार बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं का परिणाम आमतौर पर मार्च के अंत में जारी किया जाता है। 2024 में 87.21% छात्र पास हुए थे, जबकि 2025 में यह 86.50% रहा। नतीजे-interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल कोड और रोल नंबर के साथ चेक किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं का पिछले कुछ सालों का रिजल्ट ऐसा रहा-
                                              • 2025 में 25 मार्च को आया 12वीं का रिजल्ट- 86.50 पासिंग परसेंटेज
                                              • 2024 में 23 मार्च को आया 12वीं का रिजल्ट- 87.21 पासिंग परसेंटेज
                                              • 2023 में 21 मार्च को आया 12वीं का रिजल्ट- 83.73 पासिंग परसेंटेज
                                              • 2022 में 16 मार्च को आया 12वीं का रिजल्ट- 80.15 पासिंग परसेंटेज
                                                MARCH 23, 2026 / 11:32 AM IST

                                                Bihar Board 12th Result Live: सभी स्ट्रीम्स का एक साथ क्यों आता है रिजल्ट?

                                                BSEB की ओर से आज जारी होने वाले 12वीं के रिजल्ट में सभी मेन स्ट्रीम्स- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स शामिल होंगी। इन सभी स्ट्रीम्स के छात्र एक ही समय पर आधिकारिक वेबसाइट- interbiharboard.com और bsebexam.com के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस तरह एक साथ रिजल्ट जारी करने से प्रक्रिया आसान हो जाती है और सभी छात्रों को बराबर मौका मिलता है अपने अंक देखने का।

                                                  MARCH 23, 2026 / 11:25 AM IST

                                                  BSEB 12th Result Live: मार्च में ही आता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

                                                  बिहार बोर्ड (BSEB) के पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो बोर्ड हर साल मार्च महीने में ही 12वीं का रिजल्ट जारी करता रहा है। साल 2025 में रिजल्ट 25 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि 2024 में यह 23 मार्च को जारी हुआ था। इस साल भी यही ट्रेड फॉलो किया जा रहा है और रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा।

                                                    MARCH 23, 2026 / 11:22 AM IST

                                                    Bihar Board 12th Result Live: सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

                                                    Bihar School Examination Board (BSEB) के 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स, जैसे- interbiharboard.com और bsebexam.com पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों या किसी भी अनऑफिशियल लिंक से दूर रहें, क्योंकि इससे गलत जानकारी मिल सकती है और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। सही और सुरक्षित तरीका यही है कि रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपको सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले।

                                                      MARCH 23, 2026 / 11:07 AM IST
                                                      BSEB 12th Result Live: कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?Bihar School Examination Board (BSEB) के 12वीं रिजल्ट और स्कोरकार्ड को चेक व डाउनलोड करने का आसान तरीका। रिजल्ट कैसे देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें:
                                                      • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
                                                      • रिजल्ट वाले सेक्शन में जाकर BSEB Class 12 Result 2026 लिंक खोलें
                                                      • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
                                                      • जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
                                                      • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
                                                      ऑनलाइन मार्कशीट में ये जानकारी होगी:
                                                      • हर विषय के नंबर
                                                      • कुल अंक (Total Score)
                                                      • डिवीजन (First/Second/Third)
                                                      • पास या फेल स्टेटस
                                                      रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी (नाम, रोल नंबर, मार्क्स आदि) को ध्यान से जरूर चेक करें, ताकि कोई गलती हो तो समय पर सुधार कराया जा सके।
                                                        MARCH 23, 2026 / 10:56 AM IST

                                                        Bihar Board 12th Result Live: कहां देखें बोर्ड रिजल्ट?

                                                        BSEB के 12वीं रिजल्ट 2026 छात्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। पिछले साल भी इन वेबसाइट्स ने लाखों छात्रों का रिजल्ट बिना किसी परेशानी के जारी किया था। इस साल भी रिजल्ट में हर विषय के अंक, कुल स्कोर, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस की पूरी जानकारी दिखाई जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, ताकि आगे एडमिशन या अन्य जरूरी काम में आसानी हो सके।

                                                          MARCH 23, 2026 / 10:45 AM IST

                                                          BSEB 12th Result live: रिजल्ट जारी करने की सभी प्रिक्रिया हुईं पूरी

                                                          Bihar School Examination Board (BSEB) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने की प्रक्रिया अभी आखिरी चरण में है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद अब बोर्ड ने मार्क्स जोड़ लिए और रिकॉर्ड की जांच भी पूरी कर ली गई है। सभी जरूरी वेरिफिकेशन पूरे होने के बाद रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर आज अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, क्योंकि रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। रिजल्ट में छात्रों को हर विषय के नंबर, कुल अंक और पास/फेल (क्वालिफाइंग स्टेटस) की जानकारी मिलेगी।