Get App

Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बीएसईबी ने जारी किया 12 वीं का एडमिट कार्ड, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है। 2 फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 3:31 PM
Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बीएसईबी ने जारी किया 12 वीं का एडमिट कार्ड, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका
बिहार बोर्ड की इंटरमीडएट परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी के बीच होंगी।

Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 2026 में इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्र काफी समय से अपनी लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड ने इन छात्रों के लिए थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की इंटरमीडएट परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी के बीच होंगी। बीएसईबी ने इंटरमीडिएट छात्रों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जारी किया है।

01 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

02 फरवरी 2026 से इंटरमीडिएट परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्र 01 फरवरी 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन हॉल टिकट की हार्ड कॉपी साथ ले जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड पर ये चीजें जरूर देखें

छात्रों को प्रवेश पत्र स्कूल प्रिंसिपल्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करके डाउनलोड कर उपलब्ध कराएंगे। एडमिट कार्ड पर स्कूल हेड के साइन और ऑफिशियल इंस्टीट्यूशनल सील जरूर चेक कर लें। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, स्पेलिंग, फोटो और सब्जेक्ट्स अच्छे से चेक करने चाहिए। कोई गलती दिखने पर तुरंत उसकी जानकारी स्कूल को देनी चाहिए, ताकि परीक्षा के समय परेशानी न हो। एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि होने पर ऑनलाइन सुधार का मौका पहले ही दिया जा चुका था, अब बदलाव नहीं किया जा सकता।

कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें