Get App

Bihar Board Exam Students Copies: वायरल तस्वीरों में छात्रों ने भगवान राम और कृष्ण से की पास करने की अपील, छात्रों के बीच बढ़ी जल्द नतीजे आने की उम्मीद

Bihar Board Exam Students Copies: बिहार में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को छात्रों की कॉपियों में काफी रोचक बातें पढ़ने को मिल रही हैं। इनमें छात्रों ने अपने मुश्किल हालात बयान किए हैं, तो किसी में पास होने के लिए भगवान राम और भगवान कृष्ण से भी गुहार लगाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 11:25 AM
Bihar Board Exam Students Copies: वायरल तस्वीरों में छात्रों ने भगवान राम और कृष्ण से की पास करने की अपील, छात्रों के बीच बढ़ी जल्द नतीजे आने की उम्मीद
मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को छात्रों की कॉपियों में काफी रोचक बातें पढ़ने को मिल रही हैं।

Bihar Board Exam Students Copies: बिहार में बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और अब 12वीं कक्षा के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। पूरे राज्य में कॉपियों की चेकिंग के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को छात्रों की कॉपियों में काफी रोचक बातें पढ़ने को मिल रही हैं। कुछ कॉपियों में छात्रों ने अपने मुश्किल हालात बयान किए हैं, तो किसी में छात्रों ने पास होने के लिए परीक्षक के साथ-साथ भगवान राम और भगवान कृष्ण से भी गुहार लगाई है। ऐसी कुछ कॉपियां तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं।

राज्य के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में परीक्षकों को छात्रों की कॉपियों में किसी-किसी प्रश्न के काफी रोचक जवाब मिल रहे हैं। तेजी से वायरल हो रही इन कॉपियों की पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज 18 की खबर में बताया गया है कि ऐसी कॉपियों की कुछ तस्वीरें उसके पास भी हैं। इनमें एक कॉपी में अपनी परेशानी दिनचर्या लिखकर छात्र ने अपनी जिंदगी की दास्तां बयां की है। उसके बाद परीक्षा नियंत्रक से पास करने की गुहार लगाकर राम राम, राधे राधे, कृष्ण-कृष्ण व नीचे जय श्री राम लिखकर कॉपी भर दिया है।

वहीं, एक अन्य छात्र ने अपनी पूरी कॉपी में बड़े-बड़े अक्षरों में जय श्री राम लिखकर भर दिया है। जबकि, एक अन्य कॉपी में लाभ पर निबंध के जवाब में छात्र ने आम के पेड़ पर निबंध लिख दिया है। इस छात्र ने साफ तौर पर कॉपी में लिखा है आम के एक कलम को 10 रुपये खरीद कर 15 में बेचने पर लाभ होता है। अगर इसको लगा दिए बड़ा होकर फल देगा, आम बेंचेगे तो और लाभ होगा। ऐसे-ऐसे ही अजीबोगरीब चीजें कॉपी में लिखी हुई सामने आ रही हैं।

कब आ रहे हैं 12वीं और 10वीं के नतीजे?

बिहार बोर्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की कॉपियों की जांच जोर-शोर से हो रही है। अब तक की तैयारियों को देखते हुए रिजल्ट की संभावित तारीखें सामने आ गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन घोषित किए जा सकते हैं। वहीं मैट्रिक यानी 10वीं के नतीजे इनके नतीजे 27 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच आने की पूरी संभावना है।

CBSE 12th Exam Postponed: फिर टली मिडिल ईस्ट में 12वीं की बोर्ड परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया 5वां सर्कुलर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें