Get App

Bihar Board Model Paper 2026: बीएसईबी 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये तरीका

Bihar Board Model Paper 2026:बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लगे छात्रों के लिए सैंपल पेपर बहुत अहमियत रखते हैं। सैंपल पेपर अगर खुद परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए हों, तो उनकी अहमियात और बढ़ जाती है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपनाए ये तरीका

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 3:11 PM
Bihar Board Model Paper 2026: बीएसईबी 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये तरीका
नए मॉडल पेपर परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव के साथ प्रस्तुत किए गए हैं।

Bihar Board Model Paper 2026: बिहार विद्यायल परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षिक वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की मदद करने के लिए प्रैक्टिस प्रश्न पत्र (सैंपल पेपर) जारी कर दिए हैं। ये पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ये लाखों छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न, अंक कैसे दिए जाएंगे, और 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के पूरे स्ट्रक्चर को समझने में मदद करेंगे। छात्र 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नए मॉडल पेपर परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव के साथ प्रस्तुत किए गए हैं।

अधिक प्रश्नों के उत्तर आधे

  • हर विषय में कुल प्रश्नों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
  • हालांकि, छात्रों को दिए गए कुल प्रश्नों में से केवल 50% (आधे) का उत्तर देना होगा।
  • यह नियम सभी प्रकार के प्रश्नों पर लागू होता है: ऑब्जेक्टिव (MCQ), लघु उत्तरीय, और दीर्घ उत्तरीय।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें