Bihar Board Class 10th, 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। पहले बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। BSEB इस हफ्ते अपनी मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजों के जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। पिछले सप्ताह बिहार बोर्ड ने BSEB कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
