Get App

Bihar Police Bharti Admit Card OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 16 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, जानें- सभी डिटेल्स

Bihar Police Constable Bharti Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 16 जुलाई से शुरू होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 4:18 PM
Bihar Police Bharti Admit Card OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 16 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, जानें- सभी डिटेल्स
Bihar Police Constable Admit Card 2025: 16 जुलाई की परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गया है

Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 16 जुलाई से शुरू होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी।

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 9 जुलाई से डाउनलोड के लिए csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

CSBC की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड 16 जुलाई, 2025 को सुबह 10:30 बजे तक डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

क्या होता है एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम, एड्रेस, पिता का नाम और अन्य डिटेल्स होते हैं। एग्जाम के दिन आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी होता है। इसमें एडमिट कार्ड की एक कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और डुप्लीकेट एडमिट कार्ड शामिल है। एडमिट कार्ड एग्जाम की अलग-अलग तारीखों के अनुसार अलग-अलग डेट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा डेट के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे

यदि कोई अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा है, तो वह एग्जाम से दो दिन पहले बैंक हार्डिंग रोड (सचिवालय हॉल्ट के पास), पटना- 800001 स्थित CSBC ऑफिस से संपर्क करके डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा पूरे बिहार में 627 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 19,838 खाली पड़े कांस्टेबल के पदों को भरना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें