Get App

Bihar SCERT Class 1st to 8th Exam 2026: 12 मार्च से शुरू होंगे कक्षा 1 से 8वीं तक की परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bihar SCERT Class 1st to 8th Exam 2026: बिहार बोर्ड से पढ़ रहे कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी कक्षाओं की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 4:49 PM
Bihar SCERT Class 1st to 8th Exam 2026: 12 मार्च से शुरू होंगे कक्षा 1 से 8वीं तक की परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल
कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे।

Bihar SCERT Class 1st to 8th Exam 2026: बिहार राज्य के छात्रों में मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसके बाद अब बारी है कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की। इन कक्षाओं की परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो कर 19 मार्च तक चलेगी। इन कक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी किया जा चुका है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे। इन कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) द्वारा किया जाएगा और इसमें बिहार के सभी सकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

कक्षा 1 से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगी। कक्षा 1 और 2 के बच्चों की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस बार आंसर शीट में जवाब देंगे 3 से 8वीं के छात्र

इस साल से कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों को अलग से आंसर शीट दी जाएगी। पहले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पर ही उत्तर लिखने होते थे, लेकिन अब वे निर्धारित आंसर-शीट पर ही अपने उत्तर लिखेंगे।

छात्रों के लिए 9 और 10 मार्च तक सभी विद्यालयों में आंसर-शीट का वितारण कर दिया जाएगा। 5 और 6 मार्च तक आंसर शीट बिहार स्टेट टेक्स्टबुक पब्लिशिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से जिला शिक्षा कार्यालयों को भेज दी जाएंगी। वहां से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इन्हें स्कूलों तक पहुंचाएंगे।

कॉपियों की चेकिंग 19 से 24 मार्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें