बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया था। कहा गया था कि आवेदन 8 सितंबर 2025 से शुरू होंगे, लेकिन अब तक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव नहीं हुआ है और कोई आधिकारिक अपडेट भी नहीं आई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है।
