Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 25, 2025 / 5:08 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Out Highlights: बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट में इस बार टूटा ये रिकॉर्ड, लड़कियों ने कर दिया कमाल

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि इस बार पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। खास बात ये है कि इस बार साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियां ही टॉपर हैं। छात्र www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

BSEB Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड में 12वीं की परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज यानी मंगलवार को नतीजे घोषित किए गए। बोर्ड ने बताया कि इस बार पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। इस बार एक खास बात ये रही कि साइंट, कॉमर्स और ऑर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं। ऑर्टस म

Bihar Board 12th Result Out LIVE: बिहार बोर्ड इंटमीडिएट का रिजल्ट आया
Bihar Board 12th Result Out LIVE: बिहार बोर्ड इंटमीडिएट का रिजल्ट आया
MARCH 25, 2025 / 5:07 PM IST

Bihar Board 12th Result Out: कॉमर्स स्ट्रीम में कितने बच्चे पास?

फर्स्ट डिविजन: 67.82%

सेकंड डिविजन: 27.85%

थर्ड डिविजन: 4.33%

    MARCH 25, 2025 / 5:06 PM IST

    Bihar Board 12th Result Out: आर्ट स्ट्रीम में कितने बच्चे पास?

    फर्स्ट डिविजन: 31.02%

    सेकंड डिविजन: 52.64%

    थर्ड डिविजन: 16.34%

      MARCH 25, 2025 / 5:06 PM IST

      Bihar Board 12th Result Out: साइंस स्ट्रीम में कितने बच्चे पास?

      फर्स्ट डिविजन: 57.92%

      सेकंड डिविजन: 40.73%

      थर्ड डिविजन: 1.36%

        MARCH 25, 2025 / 4:54 PM IST

        Bihar Board 12th Result Out: 57.92% फर्स्ट डिविजन से पास हुए

        बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का नतीजा मंगलवार को आ गया। कुल पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। बोर्ड के आधिकारिक आकंड़ों के मुताबिक, जितने बच्चे पास हुए हैं, उनमें से 57.92% फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं।

          MARCH 25, 2025 / 3:57 PM IST

          Bihar Board 12th Result Out: साइंस का कितना रहा पासिंग परसेंटेज?

          बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में साइंस स्ट्रीम में कुल 6,33,896 छात्र शामिल हुए, जिनमें 3,89,262 लड़के और 2,44,634 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 3,29,163 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन, 23,457 ने सेकंड डिविजन और 7,710 ने थर्ड डिविनज से परीक्षा पास की। इस स्ट्रीम में कुल 5,88,330 छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसके कारण साइंस में कुल पासिंग परसेंटेज 89.66% रहा।

            MARCH 25, 2025 / 3:52 PM IST

            Bihar Board 12th Result Out: आर्ट्स का कितना रहा पासिंग परसेंटेज?

            BSEB इंटर 2025 आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 6,11,365 छात्र शामिल हुए, जिनमें 2,30,096 लड़के और 3,81,269 लड़कियां थीं। इनमें से 1,56,937 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन, 1,66,300 ने सेकंड डिविजन और 90,647 ने थर्ड डिविजन से पास किया। कुल मिलाकर 5,05,884 छात्रों ने परीक्षा पास की और पासिंग परसेंटेज 82.75% रहा।

              MARCH 25, 2025 / 3:45 PM IST

              Bihar Board 12th Result Out: कॉमर्स का कितना रहा पासिंग परसेंटेज?

              BSEB इंटर 2025 परीक्षा के कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 63,821 छात्र शामिल हुए, जिनमें 22,963 लड़के और 11,858 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 22,379 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन, 11,429 ने सेकंड डिविजन और 1,429 ने थर्ड डिविजन से पास किया। कुल मिलाकर, इस स्ट्रीम में 60,642 छात्रों ने परीक्षा पास की और कॉमर्स का पासिंग परसेंटेज 94.77% रहा।

                MARCH 25, 2025 / 3:23 PM IST

                Bihar Board 12th Result Out: 12वीं में ऑर्ट स्ट्रीम के सभी टॉपर

                - अंकिता कुमारी, राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली, अंक- 473, 94.6%, रैंक- 1

                - शाकिब शाह, +2 उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर, अंक- 473, 94.6%, रैंक- 1

                - अनुष्का कुमारी, आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर, अंक- 471, 94.2%, रैंक- 2

                - रोकैया फातमा, बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय, अंक- 471, 94.2%, रैंक- 2

                - आरती कुमारी, गांधी स्मारक सीनियर सेकंडरी +2 एस.सी.एच. कोपा, सारण, अंक- 470, 94%, रैंक- 3

                - सानिया कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर, अंक- 470, 94%, रैंक- 3

                - अंकित कुमार, +2 ज्ञान भारती हाई स्कूल जगलालनगर, गया, अंक- 470, 94%, रैंक- 3

                - अंशू रानी, मु.ज. कॉलेज, साइन, मसौढ़ी, पटना, अंक- 469, 93.8%, रैंक- 4

                - चंद्रमणि लाल, राजकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल, मुजफ्फरपुर, अंक- 468, 93.6%, रैंक- 5

                - रिशु कुमार, डी.सी.इंटर कॉलेज, एस.बख्तियारपुर, सहरसा, अंक- 468, 93.6%, रैंक- 5

                - संजना कुमारी, उत्क्रमित एचएस अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, अंक- 468, 93.6%, रैंक- 5

                - तनु कुमारी, गांधी उच्च विद्यालय, भेलवा मंडल, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, अंक- 468, 93.6%, रैंक- 5

                - अर्चना मिश्रा, जिला स्कूल, गया, अंक- 468, 93.6%, रैंक- 5

                  MARCH 25, 2025 / 2:51 PM IST

                  Bihar Board 12th Result Out: 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम के सभी टॉपर

                  - रौशनी कुमारी, जे.एल.कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली, अंक- 475, 95%, रैंक- 1

                  - अंतरा खुशी, एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद, अंक- 473, 94.6%, रैंक- 2

                  - सृष्टि कुमारी, आर.के. कॉलेज, मधुबनी, अंक- 471, 94.2%, रैंक- 3

                  - निशांत राज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया, लौरिया, अंक- 471, 94.2%, रैंक- 3

                  - निधि शर्मा, फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया, अंक- 470, 94%, रैंक- 4

                  - अदिति सोनकर, एस.पी.जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास, अंक- 470, 94% रैंक- 4

                  - अंशू कुमारी, एच.डी.जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर, अंक- 469, 93.8%, रैंक- 5

                    MARCH 25, 2025 / 2:42 PM IST

                    Bihar Board 12th Result Out: 12वीं में साइंस स्ट्रीम के सभी टॉपर

                    - प्रिया जयसवाल- राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण- अंक 484, 96.8%, रैंक-1

                    - आकाश कुमार, गवर्नमेंट एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी, अरवल- अंक 480, 96%, रैंक- 2

                    - रवि कुमार, पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना- अंक 478, 95.6%, रैंक- 3

                    - अनुप्रिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई, अंक- 477, 95.4%, रैंक- 4

                    - प्रशांत कुमार, ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली, अंक- 477, 95.4%, रैंक- 4

                    - अतुल कुमार मौर्य, एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर, अंक-476, 95.2%, रैंक- 5

                    - अंकित कुमार, जी.डी.कॉलेज,बेगूसराय, अंक- 476 95.2%, रैंक-5

                    - वर्षा रानी, श्यामा उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटोतर, बी.कोठी, अंक- 476, 95.2%, रैंक- 5

                      MARCH 25, 2025 / 2:34 PM IST

                      Bihar Board 12th Result Out: आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए कब कर सकते हैं आवेदन?

                      बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। अगर ऐसे में किसी विषय में आए अपने नंबरों से कोई कोई छात्र संतुष्ट नही है, तो वह अपनी कॉपी की दोबारा चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र अपनी आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए 1 से 8 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में और ज्यादा जानकारी बाद में बोर्ड की ओर से दी जाएगी।

                        MARCH 25, 2025 / 2:09 PM IST

                        Bihar Board 12th Result Out: डाउन हुई बिहार बोर्ड की वेबसाइट

                        बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि, रिजल्ट आने के साथ ही बोर्ड आधिकारिक रिजल्ट साइट डाउन पड़ गई, क्योंकि काफी संख्या में छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट पर रिजल्ट देखने पहुंचे। छात्र www.interresult2025.com और https://interbiharboard.com वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

                          MARCH 25, 2025 / 1:48 PM IST

                          Bihar Board 12th Result Out: पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा

                          बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि इस बार पासिंग परसेंटेज 86.50% रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि बिहार में इंटरमीडिएट में इस साल 86.50% छात्र पास हुए हैं।

                            MARCH 25, 2025 / 1:48 PM IST

                            Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के साइंट के टॉपर

                            1. प्रिया जायसवाल (96.8%)

                            2. आकाश कुमार (96%)

                            3. रवि कुमार (95.6%)

                            4. अनुप्रिया (95.4%)

                            5. प्रशांत कुमार (95.4%)

                              MARCH 25, 2025 / 1:44 PM IST

                              Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के कॉमर्स के टॉपर

                              1. रौशनी कुमारी (95%)

                              2. अंतरा खुशी (94.6%)

                              3. सृष्टि कुमारी (94.2%)

                              4. निशांत राज (94.2%)

                              5. निधि शर्मा (94%)

                                MARCH 25, 2025 / 1:41 PM IST

                                Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं के ऑर्ट्स के टॉपर

                                अंकिता कुमारी- 473 अंक, 94.6%, रैंक-1

                                शाकिब शाह- 473 अंक, 94.6%, रैंक-1

                                अनुष्का कुमारी- 471 अंक, 94.2%, रैंक-2

                                रोकइया फातिमा- 471 अंक, 94.2%, रैंक-2

                                आरती कुमारी- 470 अंक, 94%, रैंक- 3

                                  MARCH 25, 2025 / 1:32 PM IST

                                  वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड सिर्फ प्रोविजनल है। बोर्ड की ओर से साइन किया हुआ आधिकारिक स्कोरकार्ड बाद में जारी किया जाएगा और प्रवेश के लिए इसकी जरूरत होगी।

                                  वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड सिर्फ प्रोविजनल है। बोर्ड की ओर से साइन किया हुआ आधिकारिक स्कोरकार्ड बाद में जारी किया जाएगा और प्रवेश के लिए इसकी जरूरत होगी।

                                    MARCH 25, 2025 / 1:29 PM IST

                                    Bihar Board 12th Result Live: आ गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

                                    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर  और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद हैं।

                                      MARCH 25, 2025 / 1:21 PM IST

                                      Bihar Board 12th Result Live: क्या नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे?

                                      हां, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर BSEB कक्षा 12 के नतीजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करेंगे।

                                        MARCH 25, 2025 / 1:05 PM IST

                                        Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के पिछले साल के टॉपर्स

                                        बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल यानी 2024 में आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 96.4% अंक हासिल कर टॉप किया। कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.6% अंकों के साथ टॉप रैंक हासिल की। साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 96.20% अंक के साथ टॉप किया।

                                          MARCH 25, 2025 / 1:04 PM IST

                                          Bihar Board 12th Result Live: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के पिछले कुछ सालों की पासिंग परसेंटेज

                                          2024: 87.21 प्रतिशत

                                          2023: 83.70 प्रतिशत

                                          2022: 80.15 प्रतिशत

                                          2021: 78.04 प्रतिशत

                                          2020: 80.44 प्रतिशत

                                          2019: 79.76 प्रतिशत

                                          2018: 52.95 प्रतिशत

                                            MARCH 25, 2025 / 12:56 PM IST

                                            Bihar Board 12th Result Live: कितने अंक पर होंगे पास

                                            बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी एग्जाम में सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि प्रैक्टिकल के लिए पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत हैं। BSEB इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 641847 लड़कियों और 650466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

                                              MARCH 25, 2025 / 12:48 PM IST

                                              Bihar Board 12th Result Live: कितने नंबर होगी कौनसी डिविजन

                                              बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपने नतीजे interresult2025.com और interbiharboard.com से देख सकते हैं। कुल 300 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को फर्स्ट डिविजन कैटेगरी में रखा जाएगा। 225 से 300 अंक हासिल करने वाले छात्रों को सेकंड डिविजन कैटेगरी, जबकि 150 से 225 अंक हासिल करने वाले छात्रों को थर्ड डिविजन में रखा जाएगा।

                                                MARCH 25, 2025 / 12:46 PM IST

                                                Bihar Board 12th Result Live: यहां देखें रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस

                                                बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव भी देख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग Bihar School Examination Board के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी किया जाएगा।

                                                यूट्यूब- https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748

                                                ट्विटर- twitter.com/officialbseb

                                                इंस्टाग्राम- instagram.com/officialbseb

                                                फेसबुक- facebook.com/officialbseb

                                                  MARCH 25, 2025 / 12:40 PM IST

                                                  Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड की कहां होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

                                                  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इसका आयोजन पटना में सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन सभागार में किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

                                                    MARCH 25, 2025 / 12:33 PM IST

                                                    Bihar Board 12th Result Live: 12वीं के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू

                                                    बिहार बोर्ड का 12वीं क्लास का रिजल्ट बस अब कुछ ही देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट बोर्ड की ओर से दोपहर 1:15 पर जारी किया जाएगा। जिसमें अब 1 घंटे से कम का समय बचा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

                                                      MARCH 25, 2025 / 12:26 PM IST

                                                      Bihar Board 12th Result Live: वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट कैसे चेक करें?

                                                      बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट कभी-कभी क्रैश हो जाती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र BSEB मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर और SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।

                                                        MARCH 25, 2025 / 12:18 PM IST

                                                        Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट के बाद छात्र क्या करें?

                                                        अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड की ओर से दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद रिजल्ट पर असंतुष्टि है तो सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी। इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएं हैं उन्हें इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं।

                                                          MARCH 25, 2025 / 12:13 PM IST

                                                          Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड का रिजल्ट SMS से देखें

                                                          बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 फोन में SMS के जरिए भी देख सकते हैं। यहां कुछ स्टेप्स फॉलो करें।

                                                          1 - रिजल्ट चेक करने के लिए, मैसेज बॉक्स खोलें।

                                                          2 - मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें।

                                                          3 - इस मैसेज को 56263 पर भेजें।

                                                          4 - क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा।

                                                            MARCH 25, 2025 / 12:08 PM IST

                                                            Bihar Board 12th Result Live: एक घंटे बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

                                                            बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट दोपहर में 1.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसमें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 के साथ कई अन्य डिटेल्स भी शेयर की जाएगी। जिसमें टॉपर्स के नाम और अंक शामिल हैं इसके अलावा जेंडर के हिसाब से पास प्रतिशत, पास और फेल हुए स्टूडेंट्स की संख्या समेत कई तरह की जानकारी दी जाएगी।

                                                              MARCH 25, 2025 / 12:00 PM IST

                                                              Bihar Board 12th Result Live: यहां देखें पिछले 6 सालों का पास प्रतिशत

                                                              बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के नतीजे कुछ ही देर में घोषित कर दिए जाएंगे। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी की जाती है। यहां पिछले छह सालों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत देखिए

                                                              साल 2024: 87.21 फीसदी

                                                              साल 2023: 83.73 फीसदी

                                                              साल 2022: 80.15 फीसदी

                                                              साल 2021: 78.04 फीसदी

                                                              साल 2020: 80.59 फीसदी

                                                              साल 2019: 79.76 फीसदी

                                                                MARCH 25, 2025 / 11:53 AM IST

                                                                Bihar Board 12th Result Live: 10वीं के नतीजे कब होंगे जारी

                                                                बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज दोपहर 1.15 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में 10वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

                                                                  MARCH 25, 2025 / 11:46 AM IST

                                                                  Bihar Board 12th Result Live: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी

                                                                  बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फेंस की भी तैयारी शुरू हो गई है।

                                                                    MARCH 25, 2025 / 11:40 AM IST

                                                                    Bihar Board 12th Result Live: बिहार में टॉपर का वेरिफिकेशन क्यों होता है?

                                                                    दरअसल, साल 2016 में बिहार बोर्ड रिजल्ट आने पर उसकी टॉपर रूबी रॉय की काफी चर्चा हुई थी। मीडियाकर्मियों ने रूबी रॉय से उनके विषय से जुड़े कुछ सवाल पूछे थे। जिनके वह जवाब नहीं दे पाई थीं। इसके बाद रूबी रॉय का रिजल्ट और बीएसईबी की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। इससे सबक लेते हुए बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी। तब से यह प्रक्रिया जारी है।

                                                                      MARCH 25, 2025 / 11:32 AM IST

                                                                      Bihar Board 12th Result Live: कैसे मिलता है फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिवीजन

                                                                      बिहार बोर्ड स्कोरकार्ड पर रिजल्ट यानी मार्क्स के साथ ही डिवीजन की जानकारी भी मिलती है। इसके लिए बोर्ड ने क्राइटेरिया तय किया है। छात्रों को उनके अंकों के आधार पर श्रेणी (डिवीजन) तय किया जाता है।

                                                                      फर्स्ट डिवीजन - 300 अंक या उससे अधिक

                                                                      सेकेंड डिवीजन - 225 से 300 अंकों के बीच

                                                                      थर्ड डिवीजन - 150 से 225 अंकों के बीच

                                                                        MARCH 25, 2025 / 11:24 AM IST

                                                                        Bihar Board 12th Result Live: कॉमर्स का बेस्ट रिजल्ट

                                                                        बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 2024 में सबसे अच्छा रहा था। कॉम4स स्ट्रीम में कुल 94.88 फीसदी छात्र पास हुए थे। इनमें भी छात्राओं ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.91 और लड़कों का पास प्रतिशत 93.86 रहा था।

                                                                          MARCH 25, 2025 / 11:18 AM IST

                                                                          Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल सिर्फ 21 दिन में रिजल्ट हुआ था जारी

                                                                          पिछले साल, BSEB 2024 इंटर का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के 21 दिन बाद जारी कर दिया गया था। साल 2024 में 12वीं के नतीजे 23 मार्च को घोषित किए गए थे। इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएँ 1 फरवरी से शुरू हुईं और 15 फरवरी तक चलीं। बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को आंसर की जारी कर दी थी।

                                                                            MARCH 25, 2025 / 11:09 AM IST

                                                                            Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल आर्ट्स और कॉमर्स में किसने किया था टॉप?

                                                                            पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 96.4 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर सबसे ज़्यादा अंक हासिल किए थे।

                                                                              MARCH 25, 2025 / 11:01 AM IST

                                                                              Bihar Board 12th Result Live: पिछले 5 सालों में किस तारीख को नतीजे हुए घोषित

                                                                              साल 2025: 25 मार्च

                                                                              साल 2024: 23 मार्च

                                                                              साल 2023: 21 मार्च

                                                                              साल 2022: 16 मार्च

                                                                              साल 2021: 26 मार्च

                                                                              साल 2020: 24 मार्च

                                                                                MARCH 25, 2025 / 10:53 AM IST

                                                                                Bihar Board 12th Result Live: सिर्फ रोल नंबर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

                                                                                12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र सिर्फ रोल नंबर और कोड के जरिए नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। होमपेज पर, “BSEB इंटरमीडिएट (क्लास 12) रिजल्ट 2025” वाले लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यह जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर छपी रहती है। फिर सब्मिट पर क्लिक कर दें। स्क्रीन पर आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा।

                                                                                  MARCH 25, 2025 / 10:46 AM IST

                                                                                  Bihar Board 12th Result Live: 12वीं टॉपर लिस्ट भी होगी जारी

                                                                                  रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी जारी करेगा। छात्रों को बीएसईबी टॉपर पुरस्कार देगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें करीब 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं।

                                                                                    MARCH 25, 2025 / 10:41 AM IST

                                                                                    Bihar Board 12th Result Live: स्कोरबोर्ड में मिलेगी यह डिटेल

                                                                                    बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट घोषित होने वाला है। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई देगा। इसमें स्ट्रीम (विज्ञान, कॉमर्स, कला), के सभी विषयों के नंबर नजर आएंगे। इसमें प्रैक्टिकल के नंबर भी दर्ज रहेंगे।

                                                                                      MARCH 25, 2025 / 10:36 AM IST

                                                                                      Bihar Board 12th Result Live: ऑफ लाइन भी देख सकते हैं 12वीं के नतीजे

                                                                                      बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे अब से कुछ ही देर में घोषित कर दिए जाएंगे। बहुत से छात्रों की दिल की धड़कनें तेज हो गईं होंगी। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रिजल्ट का ऐलान होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। ऐसे में बहुत से लोग वेबसाइट पर जुट जाएंगे। लिहाजा ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में बिना इंटरनेट के नतीजे देख सकते हैं।

                                                                                        MARCH 25, 2025 / 10:26 AM IST

                                                                                        Bihar Board 12th Result Live: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

                                                                                        बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।

                                                                                        1 - इसके बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

                                                                                        2 - इसके होमपेज पर 'Bihar Board Class 12 Result 2025' लिंक को क्लिक करें।

                                                                                        3 - यहां अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

                                                                                        4 - फिर स्क्रीन पर 12वीं रिजल्ट दिखाई देगा।

                                                                                        5 - फिर मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।

                                                                                        6 - रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

                                                                                          MARCH 25, 2025 / 10:20 AM IST

                                                                                          Bihar Board 12th Result Live: फर्जी वेबसाइट से रहे अलर्ट, देखें लिस्ट

                                                                                          बिहार बोर्ड के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट बनी हुई हैं। छात्रों को हमेशा फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की जरूरत है। आप बिहार बोर्ड की फर्जी वेबसाइट की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

                                                                                          1- onlinebseb.in

                                                                                          2- bsebresult.in/onlinebseb-in

                                                                                          3- bsebinteredu.in

                                                                                          4- results.biharboard.com.in

                                                                                            MARCH 25, 2025 / 10:14 AM IST

                                                                                            Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश क्यों हो जाती है?

                                                                                            बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज घोषित होंगे। दोपहर करीब 1.15 बजे 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। नतीजे घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने लगता है। ऐसी स्थिति में सर्वर डाउन हो जाता है। फिर फिर इसके बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है। इस स्थिति में थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

                                                                                              MARCH 25, 2025 / 10:09 AM IST

                                                                                              Bihar Board 12th Result Live: कौन दे सकते हैं कम्पार्टमेंट परीक्षा?

                                                                                              जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे।

                                                                                                MARCH 25, 2025 / 10:03 AM IST

                                                                                                Bihar Board 12th Result Live: यहां देखें रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस

                                                                                                बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव भी देख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग Bihar School Examination Board के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर भी किया जाएगा।

                                                                                                यूट्यूब- https://www.youtube.com/@biharschoolexaminationboard748

                                                                                                ट्विटर- twitter.com/officialbseb

                                                                                                इंस्टाग्राम- instagram.com/officialbseb

                                                                                                फेसबुक- facebook.com/officialbseb

                                                                                                  MARCH 25, 2025 / 9:57 AM IST

                                                                                                  Bihar Board 12th Result Live: 12 लाख से ज्यादा छात्र नतीजों का कर रहे इंतजार

                                                                                                  इस बार बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 12.90 लाख से ज़्यादा छात्र शामिल हुए थे। यह परीक्षा 1 फ़रवरी से 15 फ़रवरी, 2025 तक कराई गई थी। परीक्षार्थियों में 6,41,847 लड़कियाँ और 6,50,466 लड़के शामिल थे।

                                                                                                    MARCH 25, 2025 / 9:50 AM IST

                                                                                                    Bihar Board 12th Result Live: 10वीं के नतीजे कब होंगे जारी

                                                                                                    बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे आज दोपहर 1.15 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में 10वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

                                                                                                      MARCH 25, 2025 / 9:46 AM IST

                                                                                                      Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल के टॉपर का प्रतिशत

                                                                                                      साल 2024 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.80%, आर्ट्स का पास प्रतिशत 86.15% , कॉमर्स का पास प्रतिशत 94.88% और वोकेशनल का पास प्रतिशत 85.38% रहा था।

                                                                                                        MARCH 25, 2025 / 9:41 AM IST

                                                                                                        Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल कॉमर्स में इन छात्रों ने फहराया था विजय का परचम

                                                                                                        प्रिया कुमारी- 478, 95.60%

                                                                                                        सौरव कुमार- 470, 94.00%

                                                                                                        गुलशन कुमार- 469, 93.80%

                                                                                                        कुणाल कुमार- 469, 93.80%

                                                                                                        सुजाता कुमारी- 468, 93.60%

                                                                                                        साक्षी कुमारी- 468, 93.60%

                                                                                                        धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%

                                                                                                        दीपाली कुमारी- 467, 93.40%

                                                                                                          MARCH 25, 2025 / 9:36 AM IST

                                                                                                          Bihar Board 12th Result Live: टॉपर्स को इस बार मिलेगा दो गुना इनाम

                                                                                                          बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये और एक लैपटॉप मिलेगा। पहले यह 1 लाख रुपये था। दूसरे नंबर में रहने वाले स्टूडेंट को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। पहले यह 75,000 रुपये था। तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। पहले यह राशि 50,000 रुपये थी। चौथे से लेकर 10वां स्थान हासिल करने पर सभी छात्रों को 30000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

                                                                                                            MARCH 25, 2025 / 9:28 AM IST

                                                                                                            Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल साइस साइंस स्ट्रीम के टॉप 10 छात्र

                                                                                                            मृत्युंजय कुमार- 481, 96.20%

                                                                                                            सिमरन गुप्ता- 477, 95.40%

                                                                                                            वरुण कुमार- 477, 95.40%

                                                                                                            प्रिंस कुमार- 476, 95.20%

                                                                                                            आकृति कुमारी- 475, 95.00%

                                                                                                            राजा कुमार- 475, 95.00%

                                                                                                            सना कुमारी- 475, 95.00%

                                                                                                            प्रज्ञा कुमारी- 474, 94.80%

                                                                                                            अनुष्का गुप्ता- 474, 94.80%

                                                                                                            अंकिता कुमारी- 474, 94.80%

                                                                                                            प्रिंस राज- 474, 94.80%

                                                                                                              MARCH 25, 2025 / 9:20 AM IST

                                                                                                              Bihar Board 12th Result Live: रीचेकिंग कैसे होगी?

                                                                                                              अगर कोई छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा में अपने अंकों से खुश नहीं है। तब ऐसी स्थिति में हर विषय के लिए फीस देकर रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद रीचेकिंग की तारीख, समय और प्रोसेस की घोषणा की जाएगी।

                                                                                                                MARCH 25, 2025 / 9:16 AM IST

                                                                                                                Bihar Board 12th Result Live: जेईई और नीट की फ्री में मिलेगी कोचिंग

                                                                                                                IIT और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बीएसईबी की फ्री कोचिंग जॉइन कर सकते हैं। बीएसईबी सुपर 50 फ्री कोचिंग के लिए 26 मार्च 2025 तक अप्लाई करना होगा। इसकी डिटेल BSEB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर चेक किया जा सकता है।

                                                                                                                  MARCH 25, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                                                                  Bihar Board 12th Result Live: किस-किस वेबसाइट में देख सकते हैं 12वीं के नतीजे वेबसाइट कौन सी है

                                                                                                                  बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 2025 इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देखा जा सकेगा।

                                                                                                                  results.biharboardonline.com

                                                                                                                  bsebinter.org

                                                                                                                  secondary.biharboardonline.com

                                                                                                                  biharboardonline.bihar.gov.in

                                                                                                                    MARCH 25, 2025 / 9:01 AM IST

                                                                                                                    Bihar Board 12th Result Live: टॉप करने के लिए कितने नंबर की जरूरत?

                                                                                                                    बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में हर साल टॉपर्स काफी चर्चा में रहते है। पिछले साल यानी 2024 में टॉप करने वाले छात्रों ने 500 में से 475 से 485 अंक के बीच स्कोर किया था। इससे पहले 2023 में भी टॉपर्स ने 470 से 475 अंक हासिल किए थे। वहीं 2022 में टॉपर्स के अंक 475 से 480 के बीच थे, जबकि 2021 में कोविड-19 महामारी के बावजूद टॉपर्स ने 470 से 480 अंक तक अंक हासिल किए थे।

                                                                                                                      MARCH 25, 2025 / 8:40 AM IST

                                                                                                                      Bihar Board 12th Result Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

                                                                                                                      बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही साफ तौर पर कहा दिया था कि परीक्षा के नतीजे जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस दौरान ही इंटर के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी शेयर की जाएगी।

                                                                                                                        MARCH 25, 2025 / 8:33 AM IST

                                                                                                                        Bihar Board 12th Result Live: इस साल भी बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड

                                                                                                                        बिहार बोर्ड पिछले 6 सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 12वीं रिजल्ट जारी करने जा रहा है। एक समय ऐसा था कि बिहार बोर्ड के नतीजे काफी देर से घोषित होते थे। लेकिन अब यह परंपरा टूट चुकी है।

                                                                                                                          MARCH 25, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                                                                          Bihar Board 12th Result Live: ओरिजिनल मार्कशीट कैसे मिलेगी?

                                                                                                                          बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट के जरिए ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट छात्रों को स्कूल से ही मिलेगी। किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ओरिजिनल मार्कशीट होना बेहद जरूरी है।

                                                                                                                            MARCH 25, 2025 / 8:21 AM IST

                                                                                                                            Bihar Board 12th Result Live: पिछले साल आर्ट्स में इन लोगों ने किया टॉप

                                                                                                                            तुषार कुमार - 482 अंक - 96.4%

                                                                                                                            निशी सिन्हा - 473 अंक - 94.70%

                                                                                                                            तनु कुमारी - 472 अंक - 94.4%

                                                                                                                            कुमार निशांत - 469 अंक - 93.8%

                                                                                                                            अभिलाषा कुमारी - 468 अंक - 93.6%

                                                                                                                              MARCH 25, 2025 / 8:17 AM IST

                                                                                                                              Bihar Board 12th Result Live: टॉपर्स को मिलेगा इनाम

                                                                                                                              बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होने के साथ ही सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स के इंटरव्यू और वेरिफिकेशन पहले ही पूरे किये जा चुके हैं। जो छात्र-छात्राएं बोर्ड एग्जाम में टॉप-10 में जगह हासिल करेंगे। उनको रैंक के अनुसार नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जायेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पहला स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को 2 लाख रुपये, दूसरे नंबर में रहने वाले स्टूडेंट को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथी से लेकर 10वां स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्रों को 30000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जायेंगे।

                                                                                                                                MARCH 25, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                                                                                BSEB Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: 12 वीं के लिए कितने हैं पासिंग मार्क्स?

                                                                                                                                बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा में 40 फीसदी अंक लाने होंगे। जो छात्र इतने नंबर नहीं हासिल कर सकेंगे। उन्हें असफलता का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

                                                                                                                                  MARCH 25, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                                                                                  Bihar Board 12th Result 2025: यहां देखें पिछले साल किसने किया टॉप

                                                                                                                                  साल 2024 में बीएसईबी कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम यहां पर चेक कर सकते हैं।

                                                                                                                                  मृत्युंजय कुमार – 96.20%

                                                                                                                                  सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार – 95.40%

                                                                                                                                  प्रिंस कुमार – 95.20%

                                                                                                                                    MARCH 25, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                                                                                    BSEB Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कहां देखें

                                                                                                                                    बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स बताई गई हैं। जिन पर नतीजे चेक कर सकते हैं। ये वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com हैं।

                                                                                                                                      MARCH 25, 2025 / 8:00 AM IST

                                                                                                                                      Bihar Board 12th Result 2025: पिछले साल का टूट सकता है रिकॉर्ड

                                                                                                                                      पिछले साल बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 87.21 फीसदी दर्ज किया गया था। स्ट्रीम के अनुसार साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस बार इससे बेहतर रिजल्ट रहने की उम्मीद है।

                                                                                                                                        MARCH 25, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                                                                                        BSEB Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: 12वीं परीक्षा के नतीजे दोपहर में होंगे घोषित

                                                                                                                                        बिहार बिद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज (25 मार्च, 2025) दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इटरमीडिएट सत्र 2023-25 के लिए बिहार बोर्ड ने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

                                                                                                                                          MARCH 25, 2025 / 7:56 AM IST

                                                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।