CA Final Exams: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की फाइनल परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित करने का ऐलान लिया है। मौजूदा समय में यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। ICAI ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है। इससे छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे। पिछले साल आईसीएआई ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सिलेबस की परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया था। अब सीए फाइनल परीक्षाएं भी उसी शेड्यूल का पालन करेंगी।
