Get App

CBSE 10th Result 2025: 6 मई को सुबह 11 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरी सच्चाई, बोर्ड ने क्या कहा

CBSE 10th Result 2025: इस साल, 42 लाख से ज़्यादा छात्रों ने CBSE बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं - कक्षा 10 में 24.12 लाख से ज्यादा और कक्षा 12 में 17.88 लाख से ज्यादा। परीक्षाएं पूरे भारत और 26 विदेशी देशों में 7,842 केंद्रों पर कराई गईं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को खत्म हुईं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2025 पर 7:03 PM
CBSE 10th Result 2025: 6 मई को सुबह 11 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरी सच्चाई, बोर्ड ने क्या कहा
CBSE 10th Result 2025: 6 मई को सुबह 11 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट? जानें पूरी सच्चाई, बोर्ड ने क्या कहा

अफवाहों और गलत सूचनाएं फैलने के बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों से सतर्क रहने और 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के अपडेट के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करने की अपली की है। 2 मई को जारी एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से खूब वायरल किया गया है, जिसमें झूठा दावा किया गया है कि कक्षा 10 के परिणाम 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

पत्र में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं कि रिजल्ट कैसे देखें और मार्क शीट में क्या-क्या लिखा होगा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति और बढ़ गई है। इस सब के बाद CBSE ने X पर साफ किया कि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बोर्ड ने पोस्ट में कहा, "हम छात्रों, माता-पिता और हितधारकों से आग्रह करते हैं कि वे असत्यापित खबर शेयर करने से बचें और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें।” बोर्ड ने यूजर्स को cbse.gov.in की चेक करने का निर्देश दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें