CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू की है। इस साल पहली बार 10वीं के करीब 6.7 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि सीबीएसीई बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा दूसरे बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है।
