CBSE 12th Result 2026 Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों की धड़कनें बढ़ रही हैं। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के लिए इस्तेमाल होने वाले उमंग एप ने भी अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले रविवार को डिजीलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ ‘कमिंग सून’ लिख कर आ रहा था। इसके बाद से ही 12वीं के छात्रों का इंतजार इसी हफ्ते में खत्म होने के कयास लगाए जाने लगे थे। अब आज उमंग एप पर भी इसी तरह की जानकारी के बाद माना जा रहा है कि 12वीं के छात्रों का परिणाम आज या कल जारी हो जाएगा।
