Get App

CBSE 12th Topper Tanya Marksheet: सीबीएसई 12वीं में सीकर की तान्या को मिले झोला भरकर नंबर, इनकी मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

CBSE 12th Topper Tanya Marksheet: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट पाकर खुश हैं। इस साल 12वीं कक्षा में सीकर की तान्या सावनसुखा ने सबसे ज्यादा नंबर लाकर टॉप किया है। उन्होंने आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2026 पर 5:49 PM
CBSE 12th Topper Tanya Marksheet: सीबीएसई 12वीं में सीकर की तान्या को मिले झोला भरकर नंबर, इनकी मार्कशीट देख चौंक जाएंगे
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में राजस्थान के सीकर जिले की तान्या सावनसुखा ने टॉप किया है।

CBSE 12th Topper Tanya Marksheet: सीबीएसई बोर्ड ने आज, 13 मई, 2026 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में राजस्थान के सीकर जिले की तान्या सावनसुखा ने टॉप किया है। उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा आर्ट्स स्ट्रीम से दी थी और उनकी ऑल इंडिया रैंक 1 आई है। 12वीं कक्षा में उन्होंने 499/500 अंक प्राप्त किए हैं और उनका कुल पर्सेंट 99.80% रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद से तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दें, इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में 18.5 लाख से ज्यादा शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम में कम से कम 33% कुल नंबर लाने जरूरी हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker, UMANG, SMS ऐप या IVRS से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

तान्या सावनसुखा – सीबीएसई 12वीं टॉपर 2026

नाम : तान्या सावनसुखा

स्थान : सीकर, राजस्थान

स्कूल : प्रिंस अकादमी, सीकर

स्ट्रीम : आर्ट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें