केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस साल बोर्ड परीक्षा में निजी रूप से शामिल होने वाले हैं, वो अब CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से जुड़ा सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, क्योंकि इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा की तारीख, विषय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दर्ज होती हैं।
