Get App

CBSE ने बताई कॉपी री-चेकिंग की सही तारीख, अफवाहों का किया खंडन, इस दिन से खुलेगा पोर्टल

CBSE की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया कई चरणों में होती है ताकि मार्किंग में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। जिन छात्रों ने पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगवाई है, वे अब उन सवालों को चैलेंज कर सकते हैं जहां उन्हें लगता है कि नंबर देने में गलती हुई है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 29, 2026 पर 8:03 PM
CBSE ने बताई कॉपी री-चेकिंग की सही तारीख, अफवाहों का किया खंडन, इस दिन से खुलेगा पोर्टल
CBSE ने बताई कॉपी री-चेकिंग की सही तारीख, अफवाहों को किया खंडने, इस दिन से खुलेगा पोर्टल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि स्कैन की गई आंसर शीट्स की ऑनलाइन जांच और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू होगा। पहले खबरें आ रही थीं कि यह पोर्टल 29 मई 2026 से खुल जाएगा। इसी वजह से सोशल मीडिया और कई एजुकेशन वेबसाइट्स पर भ्रम की स्थिति बन गई थी।

कई जगह दावा किया जा रहा था कि री-इवैल्यूएशन विंडो आज से खुल चुकी है, लेकिन CBSE ने अब साफ कर दिया है कि यह जानकारी गलत है। बोर्ड ने कहा है कि छात्र और अभिभावक सिर्फ आधिकारिक तारीख यानी 1 जून पर ही भरोसा करें।

CBSE की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया कई चरणों में होती है ताकि मार्किंग में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। जिन छात्रों ने पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगवाई है, वे अब उन सवालों को चैलेंज कर सकते हैं जहां उन्हें लगता है कि नंबर देने में गलती हुई है।

हर सवाल की दोबारा जांच के लिए अलग फीस देनी होती है। इसके बाद अनुभवी विषय विशेषज्ञों की टीम संबंधित उत्तरों को फिर से चेक करती है ताकि किसी भी मानवीय गलती को सुधारा जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें